इकबाल महमूद का तीखा हमला: ‘कांवड़ियों की जगह जेल में होनी चाहिए’ श्रद्धालुओं से ज्यादा गुंडे

संभल

समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल से विधायक इकबाल महमूद ने कांवड़ यात्रा को लेकर विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि कांवर यात्रा में शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग तोड़फोड़ और गुंडागर्दी कर रहे हैं. उनके इस बयान ने कांवड़ यात्रा की पवित्रता और उसमें शामिल लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं, जिससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है.

सपा विधायक ने हुड़दंग कर रहे कांवड़ियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों से ज्यादा गुंडे हैं. उन्होंने दावा किया कि ये लोग सड़कों पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी कर रहे हैं और उनकी जगह जेल में है. उन्होंने सरकार से इन उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग की है.

महमूद ने मुजफ्फरनगर की घटना का किया जिक्र

महमूद ने मुजफ्फरनगर में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां कांवर यात्रियों ने बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ की. उन्होंने चिंता जताई कि कांवर यात्रा में सच्चे शिव भक्तों की संख्या कम है, जबकि उपद्रव करने वालों की तादाद ज्यादा है.

'इसका हिसाब परलोक में होगा'

उन्होंने कहा, 'ये लोग अच्छे कर्म नहीं कर रहे, बल्कि दूसरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इनके कर्मों का फल इन्हें परलोक में भुगतना पड़ेगा.'

योगेंद्र राणा की टिप्पणी का किया विरोध

इससे पहले इकबाल महमूद ने करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा के द्वारा समाजवादी पार्टी की सांसद इकरान पर निकाह कुबूल है, कुबूल है वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी.

इकबाल महमूद ने कहा कि ये सभी गलत लोग हैं और उनकी जगह जेल में होनी चाहिए. हमारे समाज में सभी वर्गों के लोग रहते हैं.

उन्होंने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि लोग सामने आए और इस तरह की बयानबाजी करने वाले व्यक्ति का विरोध करें और इसको जेल में डलवाने की कोशिश करें. इस व्यक्ति के द्वारा जो घृणात्मक बयान दिया गया है वह अशोभनीय है और ऐसे आदमी की जगह जेल के अलावा कहीं और नहीं है. हमारे उत्तर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी को इसका संज्ञान लेना चाहिए और इस मामले में सख्त कार्रवाई करें.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति