मंदिर यात्रा बना दर्दनाक: गाड़ी पलटने से दो गंभीर समेत दस श्रद्धालु घायल

जैसलमेर

सावन माह के पावन अवसर पर हल्देश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। छप्पन की पहाड़ियों के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार दस श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर अन्य श्रद्धालु सहायता के लिए दौड़े।

जानकारी के अनुसार, यह बोलेरो कैंपर पीपलून की पहाड़ियों से ढलान उतर रही थी। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पलट गई। वाहन पलटते ही उसमें बैठे श्रद्धालु इधर-उधर गिर पड़े। कई श्रद्धालु गाड़ी के भीतर फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर मौजूद बालोतरा निवासी संजय निंबार्क ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए अन्य श्रद्धालुओं के साथ मिलकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और अपने निजी वाहन से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

हादसे में घायल हुए लोगों में बालोतरा के गांधीपुरा निवासी साधना पत्नी महेंद्र कुमार माली, बसंती पत्नी रामस्वरूप माली, धीरज कुमार पुत्र लूणसिंह राजपूत, हर्षिता पुत्री श्रवण कुमार माली, संगीता पत्नी गौतम कुमार माली शामिल हैं। वहीं, भीलवाड़ा निवासी अमृता पत्नी अमित माहेश्वरी, मर्णाक पुत्र अमित माहेश्वरी एवं अमित पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी भी चोटिल हुए। इन सभी को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बालोतरा रेफर किया गया।

दुर्घटना में घायल दो श्रद्धालु दीपक पुत्र मेवाराम माली और सरोज पत्नी मेवाराम माली की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सिवाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया। साथ ही दुर्घटनास्थल का मुआयना कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। हादसे की खबर सुनते ही नाहटा अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पूर्व विधायक मदन प्रजापत और माली समाज के अनेक गणमान्य लोग भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हल्देश्वर महादेव मंदिर के लिए पहाड़ियों से होकर गुजरने वाला मार्ग बारिश के चलते काफी फिसलन भरा हो गया है। इसी कारण इस तरह की दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। तहसीलदार रायचंद देवासी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और अनावश्यक जोखिम न लें।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीपलून से हल्देश्वर महादेव मंदिर तक जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने के लिए अपने वाहन पहाड़ की तलहटी में ही छोड़ने होंगे और पैदल यात्रा करनी होगी। प्रशासन की ओर से मार्गदर्शन और सुरक्षा के लिए मौके पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी दोबारा न हो। साथ ही, श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे वर्षा के मौसम में पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक यात्रा करें।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति