दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हुआ हादसा- लैंड होते ही एयर इंडिया विमान में अचानक लगी आग

नई दिल्ली 
दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे (IGI) पर मंगलवार को हादसा हो गया। आईजीआई पर लैंडिंग के ठीक बाद एयर इंडिया विमान के पीछे वाले हिस्से में अचानक आग लग गई। इस हादसे में विमान को कुछ नुकसान हुआ। यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए। एयरलाइन के अनुसार, मंगलवार, 22 जुलाई को हांगकांग से दिल्ली जाने वाली उड़ान AI 315 में लैंडिंग और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई। एयर इंडिया ने कहा कि विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है।

लैंड करते ही एयर इंडिया के प्लेन की पॉवर यूनिट में लगी आग
इस घटना को लेकर एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI 315 में लैंडिंग और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद सहायक विद्युत इकाई (APU) में आग लग गई। यह घटना तब हुई जब यात्री उतरने लगे थे। सिस्टम डिजाइन के अनुसार APU स्वचालित रूप से बंद हो गया।
 
यात्री और चालक दल सुरक्षित
प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में विमान को कुछ नुकसान हुआ है। हालांकि, यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सुरक्षित हैं। विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया है और नियामक को सूचित कर दिया गया है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने कहा कि आग बुझा दी गई है और मामले की जांच जारी है।

आपको बता दें कि एयर इंडिया सोमवार को दो अलग-अलग विमान दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में रही। कोलकाता जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द करनी पड़ी। वहीं एक अन्य घटना में कोच्चि से मुंबई जा रहा एयर इंडिया का विमान AI2744, मुंबई हवाई अड्डे पर भारी बारिश के बीच उतरते समय रनवे से फिसल गया। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, विमान सुरक्षित रूप से गेट तक पहुंच गया और सभी यात्री और चालक दल के सदस्य उतर गए। विमान को जाँच के लिए रोक दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति