रोजगारमुखी शिक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला आज, जानें नए रुझान और अवसर

रोजगार आधारित शिक्षा: रुझान एवं नए अवसर पर आज होगी राष्ट्रीय कार्यशाला

रोजगारमुखी शिक्षा पर राष्ट्रीय कार्यशाला आज, जानें नए रुझान और अवसर

शिक्षा में रोजगार के नए आयाम: आज होगी देशभर की राष्ट्रीय कार्यशाला

रोजगार आधारित शिक्षा के भविष्य पर मंथन, आज जुटेंगे विशेषज्ञ

राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल

भोपाल 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 23 जुलाई को विकसित भारत@2047 अंतर्गत रोजगार आधारित शिक्षा : रुझान एवं नए अवसर विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में सुबह 10.30 बजे शुभारंभ होगा। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार भी सहभागिता करेंगे।

कार्यशाला में अंतर विश्वविद्यालय त्वरक केंद्र (आईयूएसी) नई दिल्ली के निदेशक डॉ. ए.सी. पांडे का मुख्य वक्तव्य होगा। कार्यशाला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, फेसबुक लाईव, ट्वीटर, यू-टयूब इत्यादि के माध्यम से भी किया जाएगा। एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न तकनीकी-सत्र आयोजित होंगे। प्रथम सत्र में अभियांत्रिकी तथा तकनीकी, द्वितीय-सत्र में प्राकृतिक तथा जीवन विज्ञान, तृतीय-सत्र में कौशल एवं रोजगार और चतुर्थ सत्र में सामाजिक विज्ञान एवं प्रबंध विषयों पर विमर्श होगा।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी एवं अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन सहित विविध प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, विषयविद, प्राध्यापकगण एवं अन्य गणमान्य जन कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय के समस्त कुलसचिव, सचिव निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं समस्त प्राचार्य, शासकीय/ अनुदान प्राप्त अशासकीय/निजी अशासकीय महाविद्यालय से कहा गया है कि परिसर में कार्यशाला के सीधे प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए और संस्था के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को आमंत्रित किया जाए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति