कांवड़ यात्रा में मातम: तेज रफ्तार कार ने 4 को रौंदा, गाड़ी खाई में गिरी, आरोपी फरार

ग्वालियर 

 आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें कांवड़ियों का एक जत्था तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया. हादसे में 4 कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए.

हादसा नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे के बाद कार समेत कांवड़िए सड़क किनारे खाई में जा गिरे थे। कंपू, जनकगंज, झांसी रोड, माधौगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को खाई से निकालकर जेएएच के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीन कांवड़ियों को मृत घोषित कर दिया।

सीएसपी हीना खान ने बताया, कार काफी स्पीड में थी। इसी दौरान टायर फट गया, जिस कारण अचानक बेकाबू होकर कांवड़ियों को कुचलते हुए हाईवे से नीचे झाड़ियों में पलट गई। पुलिस पहुंची तो कार में कोई नहीं मिला। कार सवारों की तलाश की जा रही है।

हादसे में इनकी गई जान

    पूरन बंजारा निवासी सीडना का चक सिमरिया घाटीगांव
    रमेश बंजारा निवासी सिमरिया घाटीगांव
    दिनेश बंजारा निवासी सिमरिया घाटीगांव
    धर्मेंद्र उर्फ छोटू निवासी घाटीगांव

सभी कांवड़िए एक ही गांव के रहने वाले थे जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले सिमरिया पंचायत में बंजारों का पुरा से एक परिवार और समाज के 13 लोग कांवड़ भरने के लिए निकले थे। सभी भदावना के शिवमंदिर के झरने से जल लेकर घाटीगांव के सिमरिया लौट रहे थे। कांवड़ में भरे जल से बुधवार को महादेव का अभिषेक करना था। शीतला माता मंदिर तिराहा पर पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। घटनास्थल से उनका गांव 35 किमी ही दूर था।

हाल ही में सिवनी में हुआ था भीषण हादसा

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भी एक भीषण हादसा हुआ था। एक ट्रक ने 10 लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 2 की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें ट्रक झूमते हुए सड़क पर चला और फिर एक साथ 10 लोगों को कुचलते हुए निकल गया। यह हादसा नेशनल हाईवे 44 पर, कुरई थाना क्षेत्र के रुखड़ गांव के पास हुआ था। यह हादसा सड़क पर शराब पीकर गाड़ी चलाने की गंभीर समस्या को उजागर करता है, जो देश में रोज़ाना सैकड़ों मौतों का कारण बनती है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति