कॉन्स्टेबल ने चुराई स्कॉर्पियो, सरकारी आवास बना छुपने की जगह, 5 साथी भी धराए

ग्वालियर
 क्राइम को कंट्रोल करने का काम पुलिस करती है, लेकिन अगर पुलिस ही खुद क्रिमिनल बन जाए तो आप क्या कहेंगे. कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है. यहां चोरी के एक मामले में खुद आरक्षक फंस गया. मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी आरक्षक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गाड़ी चोरी कर ली. फिलहाल पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. अब पुलिस की टीम चोरी के मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने चोरी के आरोपियों को किया गिरफ्तार,

डबरा शहर के शुगर मिल कैंपस से स्कॉर्पियो चोरी के मामले में बढ़ा खुलसा देखने को मिला है. इस चोरी की घटना में एक पुलिस आरक्षक भी शामिल निकला. आरक्षक 1003 रवि जाटव ग्वालियर का रहने वाला है, जो कि थाना कालीपीथ जिला राजगढ़ में पदस्थ है. बड़ी बात ये रही कि आरक्षक को पकड़ने गाई पुलिस को स्कॉर्पियो चोरी करने वाला एक चोर बॉबी बाथम भी उसी के साथ मिला.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

दोनों आरोपियों को डबरा सिटी पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई है, जहां उन्हें न्यायालय में पेश किया और 2 दिन का PR लेकर आगे की पूछताछ भी की जा रही है. इस मामले में डबरा सिटी पुलिस ने पहले भी 4 आरोपियों को पकड़ा था. आपको बता दें कि 10 जुलाई की रात डबरा इलाके में रहने वाले अवतार रावत की घर से गई चोरी की स्कॉर्पियो कार और अन्य स्थानों से चोरी गया 6 तोला सोना जब्त किया था. इन आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पुलिस आरक्षक रवि जाटव के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे.

पुलिस की जांच में पता चला कि 10 जुलाई की रात डबरा निवासी अवतार रावत के घर से स्कॉर्पियो कार चोरी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे 6 तोला चोरी का सोना भी बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये आरोपी पुलिस आरक्षक रवि जाटव के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। स्कॉर्पियो चोरी के दिन रवि जाटव भी मौके पर मौजूद था और वही गाड़ी को चलाकर ले गया था। 

इसी मामले में डबरा सिटी पुलिस ने सराफा बाजार के व्यापारी राजेंद्र सोनी को भी हिरासत में लिया था, जिन्होंने चोरी का सोना खरीदा था। टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि राजेंद्र सोनी से चोरी का सोना बरामद कर लिया गया है और उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में गहन जांच कर रही है ताकि चोरी के इस नेटवर्क का और खुलासा हो सके। 

एसडीओपी सौरभ कुमार ने कहा कि “हमने स्कॉर्पियो चोरी के मामले में पुलिस आरक्षक रवि जाटव और बॉबी बाथम को गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि रवि जाटव चोरी की घटनाओं में शामिल था। अन्य आरोपियों से 6 तोला सोना बरामद किया गया है, और सराफा व्यापारी से भी माल जप्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।”  

स्कॉर्पियो की चोरी वाले दिन आरक्षक रवि जाटव भी साथ मौजूद था. वहीं स्कॉर्पियो को चलाकर ले गया था. वहीं पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने वाले डबरा सराफा बाजार के सराफा व्यापारी राजेंद्र सोनी को भी पकड़ा था, जिसे पुलिस ने पूछताछ कर चोरी का सोना बरामद करने के बाद छोड़ दिया है. टीआई यशवंत गोयल का कहना है कि सोनी से चोरी का माल जब्त कर नोटिस देकर उसे छोड़ा गया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति