‘भक्ति का अपमान मत करो’ – कांवड़ यात्रा में डांस को लेकर अनुराधा पौडवाल का फूटा गुस्सा

मुंबई

सावन का महीना शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है। इन दिनों कांवड़ यात्रा जोर-शोर से चल रही है और एक-एक दिन में कई लोग कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कांवड़ यात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी काफी आलोचना की जा रही है। इस वीडियो में कांवड़ यात्रा के दौरान एक डांसर महिला डांस कर रही है। इस दौरान उसके स्टेप्स कुछ ऐसे हैं, जिनको लेकर वीडियो की आलोचना हो रही है। अब इस वायरल वीडियो पर मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अनुराधा पौडवाल ने जताई नाराजगी
कई बॉलीवुड और भजन गीत गाने वाली मशहूर सिंगर अनुराधा पौडवाल ने कांवड़ यात्रा के दौरान महिला डांसर के डांस के वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई है। साथ ही उन्होंने धार्मिक कार्यों में इस तरह की अश्लीलता पर भी सवाल उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराधा पौडवाल ने इस वायरल वीडियोज में से एक पर कमेंट करते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा, ‘ये बकवास बंद करो प्लीज।’ अनुराधा पौडवाल के अलावा भी इस वायरल वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में बहुत सारे कांवड़िया नजर आ रहे हैं और उनके आगे एक ट्रक चल रहा है। इसी ट्रक पर दो लड़कियां अश्लील और भद्दा डांस कर रही हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और इसके सामने आते ही लोग इस पर नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो कहां का है हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

बॉलीवुड और कई भजन गीत गा चुकी हैं अनुराधा पौडवाल
अनुराधा पौडवाल एक मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने 1990 के दशक में कई सुपरहिट बॉलीवुड गीत गाए हैं। इनमें ‘आशिकी’ सरीखी सुपरहिट फिल्मों के गाने भी शामिल हैं। इसके अलावा अनुराधा पौडवाल ने कई लोकप्रिय भजन गीतों को भी अपनी आवाज दी है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति