मैं नए कलाकारों को मौका देने में विश्वास रखता हूं : अनुराग कश्यप

मुंबई,

 फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने अनुपर्णा रॉय की पहली फीचर फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ को प्रेजेंट करने का ऐलान किया है। अनुराग ने कहा कि वह हमेशा नए कलाकारों को समर्थन देते हैं, खासकर उन लोगों को जो समाज के तय नियमों को चुनौती देते हैं।

फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ का 82वें वेनिस फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा, जो 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा।

अनुराग ने कहा, “मैं हमेशा नई कलाकारों का साथ देता हूं, जो कुछ अलग कहना चाहते हैं और अपने विचारों से समाज के नियमों को तोड़ते हैं।”

यह फिल्म वेनिस के होराइजन्स सेक्शन में भारत की एकमात्र चुनी गई फिल्म है, जहां पहले चैतन्य तम्हाने की ‘कोर्ट’ और करण तेजपाल की ‘स्टोलन’ जैसी फिल्में शामिल हो चुकी हैं।

‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ में नाज शेख और सुमी बाघेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म थूया नाम की एक प्रवासी और महत्वाकांक्षी अभिनेत्री की कहानी है, जो मुंबई में अपनी सुंदरता और चतुराई से रास्ता बनाती है। वह अपने एक परिचित के आलीशान फ्लैट को स्वेथा नाम की एक कॉरपोरेट कर्मचारी को किराए पर देती है। दोनों महिलाओं का धीरे-धीरे एक-दूसरे के साथ गहरा रिश्ता बना जाता है।

अनुराग और निर्माता रंजन सिंह पहले ‘लिटिल थॉमस’ और ‘टाइगर पॉन्ड’ जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं। अनुराग की अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ (मंकी इन ए केज) टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसमें बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।

निर्देशक अनुपर्णा रॉय ने कहा कि वह उन कहानियों को पर्दे पर लाना चाहती हैं, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है। वह वर्ग, जाति और जेंडर के आधार पर हाशिए पर पड़े लोगों की कहानियां बताना चाहती हैं। यह फिल्म उनके बचपन की दोस्त झूमा नाथ की यादों से प्रेरित है, जिनकी बाल विवाह एक सामाजिक व्यवस्था और सरकारी योजना की विफलता के कारण हुआ था।

रंजन सिंह ने अनुपर्णा को एक अनूठी आवाज बताते हुए कहा कि यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों को पसंद आएगी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति