एथेलेटिक्स, फेंसिंग और रोइंग अकादमी के 7 खिलाड़ी प्रतिभागिता के लिए रवाना

एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स जर्मनी में

एथेलेटिक्स, फेंसिंग और रोइंग अकादमी के 7 खिलाड़ी प्रतिभागिता के लिए रवाना
खेल मंत्री सारंग ने दी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं

भोपाल

एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स समर का आयोजन जर्मनी में 27 जुलाई तक किया जा रहा है। राज्य खेल अकादमी से एथेलेटिक्स के 4, फेंसिग   के 1 और रोइंग के 2 यानि कुल 7 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए जर्मनी रवाना हुए। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 जर्मनी में प्रतिभागिता करने वाले खेल अकादमी के खिलाड़ियों में समरदीप सिंह गिल- एथेलेटिक्स शॉटपुट , देव मीणा- एथेलेटिक्स  पोल वोल्ट , मंजू यादव- एथेलेटिक्स 3000 मी. स्टेपलचेज, अर्जुन वास्कले- एथेलेटिक्स 1500 मी., शंकर पाण्डेय- फेंसिंग (ईपीईई), प्रयास- रोइंग (कॉक्सलेस पेयर एवं कॉक्सलेस फोर) और राघव- रोइंग (कॉक्सलेस पेयर एवं कॉक्सलेस फोर) शामिल हैं।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

 खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स समर में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे एथेलेटिक्स , फेंसिंग और रोइंग अकादमी के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रदेश का गौरव बताया। खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन कर पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी।

12 दिवसीय वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 समर का आयोजन जर्मनी के 6 शहर बोचुम, डुइसबर्ग, एस्सेन, मुल्हेम एन डेर रूहर, हेगन और बर्लिन के 23 स्थानों में किया जा रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 18 खेल तीरंदाजी, जिम्नास्टिक, एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, डाइविंग, फेंसिंग, जूडो, तैराकी, ताईक्वान्डो, टेनिस, टेबल टेनिस,  व्हालीबाल,  वॉटर पोलो, 3×3 बास्केटबाल,  बीच व्हॉलीबाल, रोइंग खेल शामिल है। प्रतियोगिता में 150 देश के लगभग 8500 खिलाड़ी एवं विद्यार्थी प्रतिभागिता कर रहे है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति