राजस्थान :विधायकों की बल्ले-बल्ले: सैलरी और पेंशन में इस महीने से 10% इजाफा

जयपुर 

राजस्थान सरकार ने जुलाई से विधायकों को बड़ा तोहफा दिया है। जुलाई से सभी विधायकों की सैलरी में 10% की बढ़ोतरी होने जा रही है। अब विधायकों को हर महीने 40,000 रुपये की जगह 44,000 रुपये का मूल वेतन मिलेगा। यानी सालाना 48,000 रुपये ज्यादा पगार मिलेगी।

कितनी है अब सैलरी और भत्ता?

फिलहाल, विधायकों को मूल वेतन और भत्ता मिलाकर हर महीने करीब 1,47,000 रुपये मिलते हैं। अब भत्तों में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन में भी इजाफा करने की तैयारी है।

पिछले सत्र में हुआ था प्रस्ताव पास

राजस्थान की बीजेपी सरकार ने विधानसभा के पिछले सत्र में ही वेतन और पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव पास कर दिया था। राज्य का विधि विभाग जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा कर सकता है।

पूर्व विधायकों की पेंशन

राजस्थान में एक बार के पूर्व विधायक को 35,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। हर अतिरिक्त 5 साल की सेवा पर 8,000 रुपये जुड़ते हैं। उदाहरण के लिए, 2 बार विधायक रह चुके को 43,000 रुपये, 3 बार वाले को 51,000 रुपये और 6 बार विधायक रहे नेता को 75,000 रुपये पेंशन मिलती है। अब पेंशन में भी इजाफे की तैयारी है, हालांकि नई रकम अभी तय नहीं हुई है।

जनता की नाराजगी भी

विधायकों की सैलरी बढ़ने पर जनता का कहना है कि जब सरकारी नौकरियां कम हो रही हैं और महंगाई बढ़ रही है, तब नेताओं की सैलरी और पेंशन बढ़ाना सही नहीं है। कई लोगों का कहना है कि विधायकों की सैलरी उनके कामकाज और विकास कार्यों की गुणवत्ता पर आधारित होनी चाहिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति