पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब पकड़ी गई, 644 कार्टन बरामद

सिरोही

आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत ने बताया कि पालनपुर फोरलेन पर स्थित मावल चौकी पर गुरुवार को कंटेनर में गुजरात ले जाई जा रही 60 लाख रुपये की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 644 कार्टन जब्त की गई है। इस दौरान ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शराब एवं कंटेनर को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है।

आबूरोड रीको थानाधिकारी चंपावत के अनुसार सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया एवं माउंटआबू वृताधिकारी गोमाराम चौधरी के सुपरविजन में मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रुकवाया गया। इस दौरान कंटेनर ड्राइवर वहां से भाग खड़ा हुआ।

लिसकर्मियों द्वारा उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया गया लेकिन, वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 644 कार्टन पाए गए। आवश्यक कारवाई के बाद शराब एवं कंटेनर को जब्त कर लिया गया। जब्त की गई शराब की कीमत 60 लाख रुपए बताई गई है। थानाधिकारी चंपावत के अनुसार फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। पुलिस यह शराब कहां से लाई जा रही थी तथा इसे गुजरात में कहां सप्लाई किया जाना था इसकी भी जांच की जा रही है।

कारवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
इस कारवाई में आबूरोड रीको पुलिस थाना के उपनिरीक्षक पूराराम, हेड कांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल  प्रकाश, जयंतिलाल, भवानीसिंह, दिलीपसिंह, मुकेश,  दिनेश, हिन्दूराम, प्रवीणसिहं, मालदेव एवं गोपाल शामिल रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति