संदीप रेड्डी वांगा ने किया ‘सैयारा’ का समर्थन, मोहित सूरी ने कहा शुक्रिया

मुंबई,

बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म सैयारा का समर्थन करने के लिये संदीप रेड्डी वांगा का शुक्रिया अदा किया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी निर्मित सैयारा,18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुयी है। फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है।मोहित सूरी ने फिल्म सैयारा को सपोर्ट करने के लिए निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी का शुक्रिया अदा किया है।

मोहित सूरी ने इंस्टाग्राम पर संदीप वांगा रेड्डी की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'संदीप, सैयारा का खुलकर समर्थन करने और उसमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद। एक ऐसे फिल्ममेकर से यह सुनना मेरे लिए बहुत खास है, जिनके काम की मैं कद्र करता हूं।'
मोहित सूरी ने लिखा, 'आपकी कहानियों की सच्चाई, निडरता और गहराई हमेशा मुझे प्रभावित करती है। यह मुझे याद दिलाता है कि हम क्यों लोगों को प्रेरित करने और उनसे जुड़ने का काम करते हैं। आपके जैसे कहानीकारों के साथ इस सफर में होने के लिए मैं आभारी हूं। और बेहतरीन सिनेमा के लिए और हमेशा आपका प्रशंसक।' ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 'सैयारा ' भारतीय बाजार में सात दिन में 172 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति