नागपंचमी पर भक्तों के लिए विशेष अवसर: 28 जुलाई रात 12 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

उज्जैन

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 29 जुलाई को मनाए जाने वाले नागपंचमी महापर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। लालपुल के समीप स्थित मंदिर प्रवेश मार्ग के मुहाने पर कर्कराज पार्किंग व भील समाज की धर्मशाला में श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। देशभर से आने वाले दर्शनार्थी यहीं से दर्शन की कतार में लगेंगे।

नागपंमी पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए आम दर्शनार्थियों को करीब चार किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से भील समाज की धर्मशाला, गौंड बस्ती के रास्ते चारधाम मंदिर पार्किंग, होते हुए महाकाल मंदिर की ओर प्रवेश दिया जाएगा।

शासन, प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें 28 जुलाई की रात 12 बजे महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा, जो 29 जुलाई की रात 12 बजे तक निरंतर जारी रहेगा।

ऑनलाइन मिलेंगे शीघ्र दर्शन टिकट
नागपंचमी पर कम समय में सुविधापूर्वक भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने के लिए 250 रुपये की शीघ्र दर्शन टिकट सुविधा उपलब्ध रहेगी। भक्त मंदिर की वेबसाइट पर ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग कराकर नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर सकते हैं। शीघ्र दर्शन टिकट वाले दर्शनार्थियों को कम पैदल चलना पड़ेगा और सुविधा से दर्शन होंगे।

बता दें पूर्व में नागपंचमी पर भक्त आफलाइन शीघ्र दर्शन टिकट खरीद सकते थे। मंदिर समिति द्वारा इसके लिए विभिन्न स्थानों पर टिकट काउंटर लगाए जाते थे। कैश लाने ले जाने की परेशानी, काउंटरों पर रसीद कट्टों की उपलब्धता सुनिश्चित करना, कर्मचारियों को सुरक्षा आदि परेशानी के चलते इस बार यह व्यवस्था सिर्फ आनलाइन रखी जा रही है।

पांच किलोमीटर क्षेत्र में सूचना संकेतक बोर्ड
महाकाल मंदिर समिति व जिला प्रशासन द्वारा नागपंचमी पर शहर के आसपास पांच किलोमीटर दूर से सूचना संकेतक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को आसानी से मंदिर पहुंच मार्ग के साथ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी। विभिन्न स्थानों पर पूछताछ व खोयापाया केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति