घर में गैस रिसाव से धमाका, देहरादून में बड़ा हादसा

देहरादून

देहरादून के एक घर में एलपीजी सिलिंडर में हुए गैर रिसाव के बाद ब्लास्ट हो गया। इस दौरान हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी, पूर्वी पटेलनगर के एक घर में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे। उन्हें तुरंत 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व बीडीएस टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

जांच में सामने आया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता है। रात को कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ था। धीरे-धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के करीब बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग हुई। इस दौरान कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हो गया। जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हों गया।
 
ये हुए घायल
1- विजय साहू(38) पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून।
2- सुनीता(35)पत्नी विजय साहू
3- अमर(11)
4- सनी(081)   
5-  ⁠अनामिका(08)

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति