PAN कार्ड का नया स्कैम! ‘PAN 2.0’ से हो रही ऑनलाइन ठगी, ऐसे बचाएं अपनी कमाई

नई दिल्ली

 मार्केट में एक और स्कैम आ गया है। भारत की सरकार ने नए फिशिंग स्कैम के लिए चेतावनी जारी की है। इस स्कैम में यूजर्स को PAN 2.0 डाउनलोड कराने के नाम पर फसाया जा रहा है। यूजर्स को ईमेल के जरिए स्कैमर्स अपना शिकार बना रहे हैं। स्कैम में यूजर्स का पर्सनल डेटा, बैंक डिटेल जैसे कई जरूरी जानकारियां चुराई जा रही हैं। यूजर की एक गलती उनका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर सकती है। मार्केट में हर रोज नए-नए तरह के स्कैम आते हैं। कभी लोगों को नौकरी का झांसा देकर तो कभी पैसा डबल करने का लालच देकर, कई तरीकों से फसाया जा रहा है। आइये, PAN 2.O SCAM के बारे में बताते हैं और इससे बचने का तरीका भी जानते हैं।

क्या है PAN 2.0 Scam?
Bloombreg की रिपोर्ट के अनुसार, फिशिंग ईमेल info@smt.plusoasis.com जैसे ईमेल एड्रेस से भेजे जाते हैं। इस ईमेल में लिखा होता है कि अपना पैन 2.0 कार्ड पाएं । इन ईमेल में ऐसे लिंक होते हैं, जो देखने में लगता है कि वह सरकारी पोर्ट के लिंक हैं। जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करके यह आपको तुरंत धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों पर रीडायरेक्ट कर देगा।

विभाग ने किया सर्तक
PIB फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया पर इन ईमेल को पोस्ट करते हुए लोगों को चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा स्कैम अलर्ट! क्या आपको कोई ईमेल मिला है, जिसमें आपको अपना ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया है। यह ईमेल फर्जी है। इसी तरह, आयकर विभाग ने भी साफ किया है कभी भी विभाग इस तरह के मैसेज नहीं भेजता है। असली पैन सेवाएं केवल .gov.in या .nic.in के साथ खत्म होने वाली आधिकारिक वेबसाइटों पर ही उपलब्ध हैं।

वेबसाइट को देनी होगी ये डिटेल
इसके बाद वे फर्जी वेबसाइट आपसे आपका पैन नंबर, आधार कार्ड डिटेल, बैंक अकाउंट की डिटेल और अन्य पर्सनल जानकारी मांगेगी। जैसे ही आप सारी डिटेल डालेंगे तुरंत इस डेटा का यूज चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी या लेनदेन के लिए किया जा सकता है। इस कारण अगर आपके पास भी कोई भी ऐसा ईमेल आए तो इसे ओपन न करें।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति