179 यात्रियों की जान पर बन आई, विमान के लैंडिंग गियर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

डेनवर

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बोइंग विमान अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान AA3023 के पहिए में आग लग गई। विमान में सवार 173 यात्रियों और चालक दल को तुरंत इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया। इस घटना में एक यात्री को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में किसी मौत की खबर नहीं है।

अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान AA3023 में शनिवार दोपहर डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्य लैंडिंग गियर में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में विमान में सवार यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है और विमान के आसपास धुंआ छाया हुआ है।

डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुई जब बोइंग 737 मैक्स विमान डेनवर से मियामी के लिए रनवे 34L से उड़ान भर रहा था। अधिकारियों के अनुसार, ये समस्या विमान के टायर में आई, जिसके कारण विमान को रनवे पर ही रोकना पड़ा। डेनवर एयरपोर्ट ने पुष्टि की कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं. घटनास्थल पर पांच लोगों का मूल्यांकन किया गया, लेकिन उन्हें अस्पताल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, गेट पर एक व्यक्ति को मामूली चोट के कारण मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

FAA ने शुरू की घटना की जांच
फ्लाइटअवेयर के अनुसार, फ्लाइट दोपहर 1:12 बजे गेट C34 से रवाना होने वाली थी, लेकिन दोपहर 2:45 बजे टेकऑफ के दौरान संभावित लैंडिंग गियर घटना की जानकारी मिली। यात्रियों को बसों के जरिए से टर्मिनल तक पहुंचाया गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिकन एयरलाइंस ने बाद में पुष्टि की कि विमान में टायर से संबंधित रखरखाव की समस्या थी, जिसके कारण इसे सेवा से हटा लिया गया है और उनकी रखरखाव टीम द्वारा इसकी जांच की जा रही है। शनिवार शाम को डेनवर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि उन्होंने विमान में लगी आग को काबू पा लिया।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति