अमेजन की ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2025 का ऐलान, टेक प्रोडक्ट्स पर भारी छूट

नई दिल्ली

अमेजन ने ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल की घोषणा हो गई है। लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन समय-समय पर सेल लाता रहता है और ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2025 वेबसाइट की सबसे बड़ी सेल में से एक है। इसमें स्मार्टफोन्स के साथ-साथ स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, फ्रिज और फर्नीचर पर बंपर डिस्काउंट मिलता है। सेल कई दिनों तक चलती है। चुनिंदा बैंक के कार्ड पर डिस्काउंट दिया जाता है। साथ ही, प्रोडक्स को No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपने पुराने प्रोडक्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी पा सकते हैं। अमेजन सेल के लिए पेज लाइव कर दिया गया है। पेज पर सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल शेयर की गई है। आइये, जानतें हैं।

अमेजन ने ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल की शुरुआत 1 अगस्त, 2025 से हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्राइम मेंबर्स के लिए सेल एक दिन से शुरू हो जाएगी। इसका मतलब है कि प्राइम मेंबर्स सेल में मिलने वाले ऑफर्स का लाभ 31 जुलाई, 2025 से ही उठा पाएंगे। सेल कितने दिन तक चलेगी, अभी इसकी जानकारी नहीं आई है।

इस बैंक के कार्ड पर मिलेगा डिस्काउंट
अमेजन की अपकमिंग सेल में SBI के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर क्रेडिट कार्ड और मासिक किस्त ट्रांजेक्शन पर है। पेज के अनुसार, सेल में ट्रैंडिंग डील्स के साथ-साथ रात 8 बजे अमेजिंग डील्स मिलेंगी। पेज पर तीन बटन दिए गए हैं। इसमें एक ऑप्शन Securely save your card details का है। इस पर क्लिक करके आप सेल से पहले ही अपने कार्ड की डिटेल सेव कर सकते हैं। दूसरा ऑप्शन Active your card for online transactions का और तीसरा Save or update your delivery address का है। इससे आप अपता पता सेव कर सकते हैं ताकि सेल के दौरान आप जल्द अच्छी डील्स के साथ प्रोडक्ट ऑर्डर कर पाएंगे।

कंपनी ने अभी यह जानकारी रिवील नहीं की है कि सेल में किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा। आगे आने वाले समय में इससे संबंधित अन्य जानकारियां सेल पेज पर लाइव की जाएंगी। सेल के दौरान कई नए फोन्स की पहली सेल भी शुरू हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की सेल फ्लिपकार्ट पर भी आती है। फ्लिपकार्ट सेल में भी स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक, कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जाता है। बैंक डिस्काउंट के साथ और कई ऑफर्स भी मिलते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति