फरार अपराधी पर सख्ती: रोहित तोमर के दफ्तर पर चला बुलडोजर, पुलिस-निगम की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर

सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. नगर निगम और पुलिस की टीम आज भाटागांव स्थित तोमर बंधुओं के ऑफिस पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई की. दफ्तर को बिना नक्शा और अनाधिकृत रूप से निर्माण किया गया था. बताया जा रहा है कि इसी दफ्तर से तोमर बंधु सूदखोरी का कारोबार संचालित करते थे.

जानकारी के मुताबिक, फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर अपनी पत्नी भावना तोमर के नाम से दफ्तर खोल रखा था. यहीं से वह और उसका भाई वीरेंद्र तोमर अवैध रूप से ब्याज पर पैसा देने का काम करते थे. दोनों आरोपी लंबे समय से फरार हैं.

कार्रवाई के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. निगम की टीम ने दफ्तर से अंदर मौजूद सामान को बाहर निकालना शुरू कर दिया है. प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ‘प्रहरी’ भी मौके पर मौजूद है.

सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है : गृहमंत्री विजय शर्मा
तोमर बंधुओं के दफ्तर पर बुलडोजर एक्शन को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडया पोस्ट में कहा कि विष्णुदेव सरकार में “सुशासन है तो चक्र सुदर्शन भी है”, किसी मंत्री-मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने से कोई कानून से बड़ा नहीं बन जाता. अपराधी तोमर ने कई लोगों को पीड़ा पहुंचाई है.

डिप्टी सीएम साव ने कहा- बुलडोजर तो चलेगा, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो..

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बुलडोजर तो चलेगा. हम विपक्ष में थे तब भी स्पष्ट थे, आज जनसेवा के लिए शासन में हैं तब भी स्पष्ट हैं. तब माइक से अपराधियों और आताताईयों को बोलते थे, आज हमारे नगर निगम का बुलडोजर बोलता है. विष्णु के सुशासन में एक बात स्पष्ट है, कानून के ऊपर कोई नहीं है, चाहे जितना बड़ा तुर्रम खां हो. तोमर बंधु हों या जिहादी बंधु हों. आतंक का फन फैलाओगे तो फन कुचलने का हुनर भी “सुशासन सरकार” को मालूम है.
 
लंबे समय से तोमर बंधू फरार
बता दें कि रोहित और उसका भाई वीरेंद्र तोमर लंबे वक्त से फरार हैं, कोर्ट से दोंनों की गिरफ्तारी का भी वारंट जारी हो चुका है. दोनों भाइयों पर सूदखोरी, ममारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में कई थानों में मामले दर्ज हैं. फरार भाईयों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर की पत्नी भावना उर्फ रुचि तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार में लेकर पूछताछ की थी. पूछताछ में उसने कई राज उगले और कई प्रॉपर्टियों की जानकारी दी. पुलिस ने लग्जरी जैगुआर गाड़ी बरामद की थी. दरअसल कार का असल मालिक भिलाई निवासी मनोज कुमार वर्मा था. उसने तोमर बंधुओ से 5 साल पहले 300000 रुपए उधार लिए थे. इसके बदले में कार को गिरवी में तोमर बंदुओ रख लिया था. उधार लेने के बाद वह 8 लाख रुपए चुका चुका था.  लेकिन इसके बाद भी तोमर बंधु उसकी लग्जरी कार वापस नहीं कर रहे थे.

वीरेंद्र तोमर की पत्नी हुई थी गिरफ्तार
हिस्ट्रीशीटर बदमाश वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह उर्फ नेहा को पुलिस ने एक्सटार्सन, कर्जा एक्ट, यू-ट्यूबर और उसके कैमरामैन को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. यू-ट्यूबर और उसके कैमरामैन से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने और दो अन्य को भी गिरफ्तार किया था. मामले में दिल्ली की एक महिला और मध्यप्रदेश का एक व्यक्ति शामिल था. 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति