स्वतंत्रता दिवस समारोह की सफलता को लेकर सचिव गंभीर, तैयारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

जोधपुर

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2025 का आयोजन इस बार जोधपुर में किया जाएगा। समारोह को गरिमामयी और भव्य रूप देने के उद्देश्य से रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव, राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग, दिनेश कुमार ने मेहरानगढ़ किले में प्रस्तावित 'एट होम' कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वय के साथ पूरी करने के निर्देश दिए।

समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्रभारी सचिव ने आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मार्ग संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता, पेयजल सहित सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं तय समय में पूरी होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रभारी सचिव कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की अस्मिता और लोकतांत्रिक गौरव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन में हर व्यवस्था में गरिमा, सटीकता और समन्वय होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग माइक्रो प्लानिंग के आधार पर सुनियोजित तरीके से कार्य करें ताकि कोई भी तैयारी अधूरी न रह जाए। उन्होंने अतिथियों के आगमन, सीटिंग अरेंजमेंट, सेफ हाउस, सुरक्षा, पार्किंग, ड्रोन शो आदि सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।

ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमित जन, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विनीत बंसल, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, 'एट होम' कार्यक्रम प्रभारी एवं पुलिस विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. शिल्पा सिंह, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सीमा कविया, एडीएम प्रथम जवाहर चौधरी, जेडीए उपायुक्त अदिति पुरोहित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति