छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

सुकमा,

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा में पुलिस ने पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह महिला नक्सल संगठन में पामेड़ एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थी। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने आज बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर चिंतागुफा थाना से जिला बल और डीआरजी की संयुक्त पार्टी शनिवार को नक्सल गस्त सर्चिंग के लिए ग्राम एतराजपाड़, मिनपा, टोण्डामरका व आसपास क्षेत्र की रवाना हुए थे।

अभियान के दौरान ग्राम टोण्डामरका के जंगल पहाड़ी की घेराबंदी की गई। इसमें एक महिला नक्सली माड़वी सुक्की (35 वर्ष )पति सोमड़ू,पामेड़ एलओएस कमाण्डर, एसीएम इनामी पांच लाख रूपये निवासी एतराजपाड़ थाना चिंतागुुफा जिला सुकमा को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई महिला नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत 07 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव वर्ष 2023 को कैम्प टोण्डामकरा कैम्प से मतदान सुरक्षा पार्टी को जान से मारने की नीयत से आईईडी से विस्फोट कर अंधाधुंध फायरिंग करने की घटना में शामिल रही है।

घटना में सुरक्षा बल का एक जवान घायल हुआ था। घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में महिला नक्सली के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश गया। न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर आरोपित महिला नक्सली को शनिवार को केन्द्रीय महिला जेल जगदलपुर भेज दिया गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति