अभिनेत्री सोमी अली ने आदित्य पंचोली पर लगाए गंभीर आरोप, सूरज को बताया जिया की मौत का जिम्मेदार

मुंबई,

 अभिनेत्री सोमी अली ने रविवार को सोशल मीडिया पर आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एक बयान साझा किया।अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने आदित्य पंचोली को घटिया इंसान कहा और उन पर महिलाओं के साथ धोखा करने और उनकी पिटाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी बताया कि आदित्य का बेटा सूरज पंचोली, अभिनेत्री जिया खान की मौत का जिम्मेदार है।

अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा, “आदित्य पंचोली- तुम महिलाओं के साथ धोखा करते हो। उन्हें मारते हो और तुम्हारा बेटा जिया खान की मौत का जिम्मेदार है। तुम कचरा हो। तुम खुद के साथ कैसे जीते हो? सूरज को भी वही पुराने हथकंडे सिखा रहे हो? तुम एक घटिया इंसान हो।”

बता दें कि जून 2013 में अभिनेत्री जिया खान जुहू स्थित सागर तरंग अपार्टमेंट में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गईं। इस घटना के बाद उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। यह मामला कोर्ट में लगभग 10 सालों तक चला था। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद, साल 2023 में सूरज को बरी कर दिया गया।

इसके अलावा, अभिनेत्री ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें तनुश्री की बातों पर भरोसा है कि उनके साथ घर पर परेशान करने वाली घटनाएं हुई थीं। सोमी ने यह भी कहा कि उन्होंने खुद ऐसे ही अनुभव किए हैं, इसलिए वह तनुश्री की तकलीफ को अच्छी तरह समझ सकती हैं।

सोमी अली ने कहा, “तनुश्री ने बताया कि उन्हें परेशान किया गया, मानसिक रूप से कमजोर किया गया, उनके घर में नौकरानी के रूप में जासूस भेजा गया, और यहां तक कि उन्हें जहर देने की कोशिश की गई। कुछ मीडिया वालों ने उनका मजाक उड़ाया, कुछ ने उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए, लेकिन बहुत कम लोगों ने यह सोचा कि अगर ये सब सच हो तो? अगर तनुश्री की कहानी कोई अकेला मामला नहीं, बल्कि आम बात हो?”

उन्होंने आगे कहा, “मैं भी कभी उस दुनिया का हिस्सा थी। मैंने देखा है कि महिलाओं को ‘ऑडिशन’ के नाम पर गलत प्रस्ताव दिए जाते थे, जिसका अभिनय से कोई लेना-देना नहीं होता था। जो महिलाएं ‘ना’ कहती थीं, उन्हें अलग कर दिया जाता था। मैंने देखा है कि जो महिलाएं ऐसे अनुभवों से गुजरीं, वह मानसिक रूप से टूट गईं।”

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति