‘उपाधि देने से कोई अंबेडकर नहीं बन सकता’, राहुल गांधी पर गजेंद्र सिंह शेखावत का जवाब

जोधपुर,

 केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर जबरदस्त प्रहार किया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने एक बयान दिया कि ‘राहुल गांधी दूसरा अंबेडकर साबित होंगे।’ इस पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ उपाधि देने से कोई अंबेडकर नहीं बन सकता है।

राहुल गांधी को ‘अंबेडकर’ की उपाधि देने पर प्रतिक्रिया देते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “उनकी पार्टी उन्हें जो भी उपाधि दे, कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन बाबासाहेब अंबेडकर बनने के लिए कठोर तपस्या, गहरी सोच, अध्ययन और खुले विचारों की जरूरत होती है। सिर्फ उपाधि देने से कोई अंबेडकर नहीं बन सकता।”

गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने झालावाड़ में स्कूल भवन गिरने से हुई दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि जांच पूरी होने के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “सरकार की प्राथमिकता है कि ऐसा हादसा भविष्य में दोबारा न हो। इसके लिए सभी सरकारी विद्यालयों और सार्वजनिक भवनों का आकलन (ऑडिट) किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस संबंध में निर्देश भी दिए जा चुके हैं।”

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “इस्तीफा देना या मांगना राजनीतिक प्रेरित बयान होते हैं। जो कुछ हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था और टाला जा सकता था। अब हमें इससे सबक लेने की जरूरत है।”

इस दौरान नीतीश कुमार सरकार को लेकर चिराग पासवान की हालिया टिप्पणी पर भी गजेंद्र सिंह शेखावत ने जवाब दिया। शेखावत ने कहा, “ऐसे विषयों पर फौरी टिप्पणी करना आवश्यक नहीं है। एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं और बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।”

बिहार की आपराधिक घटनाओं पर चिराग पासवान ने कहा था, “मुझे शर्म है ऐसी सरकार को समर्थन देने में, जहां अपराध बेलगाम हो चुका है।”

बिहार में युवती से एंबुलेंस में दुष्कर्म की घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान कि “अपराध इतना बढ़ गया है कि अपराधी सम्राट बन गया है”, इस पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “अपराध की कोई सीमा नहीं होती, यह सवाल उन्हीं से पूछा जाना चाहिए।”

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति