इजरायल की बड़ी घोषणा: गाजा के तीन इलाकों में युद्धविराम, भुखमरी के बीच बड़ा फैसला

तेल अवीव

इजरायल की सेना ने रविवार को कहा कि वह गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति से निपटने के लिए इसके तीन क्षेत्रों में कुछ समय के लिए लड़ाई रोकेगी। इजरायल की सेना ने कहा कि वह रविवार से अगले आदेश तक हर दिन स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक मुवासी, दीर अल-बलाह और गाजा सिटी में अपना अभियान रोक देगी। सेना ने एक बयान में कहा कि वह सहायता एजेंसियों को गाजा में लोगों तक भोजन और अन्य आपूर्ति पहुंचाने में मदद करने के लिए सुरक्षित रास्ता भी निर्धारित करेगी।

भुखमरी के चलते जा रही लोगों की जान
इससे पहले शनिवार को इजरायली सेना ने कहा था कि गाजा में हवाई मार्ग के जरिए राहत सामाग्री की आपूर्ति की जाएगी। साथ ही संयुक्त राष्ट्र के काफिलों के लिए गलियारे की व्यवस्था की जाएगी। उसने यह बयान ऐसे समय में जारी किया था जब गाजा में भुखमरी के कारण होने वाली मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों ने कई महीनों तक वहां अकाल पड़ने की चेतावनी दी है। मार्च में इजरायल द्वारा सभी क्रॉसिंग बंद कर दिए जाने के बाद यहां आवश्यक वस्तुओं की पहुंच गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। गाजा में हाल के सप्ताह में राहत-सामाग्री प्राप्त करने के प्रयास के दौरान कई फिलस्तीनी मारे गए हैं। इस बीच फिलिस्तीनी सूत्रों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि शनिवार शाम को उत्तरी गाजा के विभिन्न स्थानों पर मानवीय सहायता का हवाई वितरण फिर से शुरू हुआ।

मिस्र फ्रांस में चर्चा
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने शनिवार को अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों के साथ फोन पर बातचीत कर गाजा पट्टी में युद्धविराम के लिए मध्यस्थता के प्रयासों पर चर्चा की। यह जानकारी रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में दी। दोनों नेताओं ने गाजा के लोगों को पर्याप्त मानवीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों के अनुसार फिलिस्तीन मुद्दे का न्यायसंगत एवं व्यापक समाधान निकालने की आवश्यकता पर भी बल दिया। सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी 80वें सत्र के दौरान फिलिस्तीन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने के श्री मैक्रों की हालिया घोषणा का स्वागत करते हुए श्री सिसी ने कहा कि यह निर्णय दो-राष्ट्र समाधान को लागू करने के लिए फ्रांस के प्रयासों का हिस्सा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति