गेंद को छेड़छाड़ करता दिखा इंग्लिश पेसर, वायरल VIDEO ने लगाई जांच की मांग

मैनचेस्टर

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले के चौथे दिन (26 जुलाई) भारतीय टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 174 रनों की अटूट पार्टनरशिप की. 

इस पार्टनरशिप के चलते भारत ने चौथे दिन स्टम्प तक दो विकेट पर 174 रन बना लिए. भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड से 137 रन पीछे है. अब पांचवें दिन भारतीय बल्लेबाज यदि अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो मुकाबला ड्रॉ हो सकता है. दूसरी तरफ इंग्लैंड की कोशिश भारत को जल्द से जल्द ऑलआउट करने की होगी.

इस मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स विवादों में आ गए. कॉर्स पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. पूरा मामला भारतीय टीम की दूसरी पारी का है. 12वें ओवर में शुभमन गिल ने कार्स की लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए. इसके बाद, ब्रायडन कार्स ने बॉल के चमकीले हिस्से को अपने जूतों से जानबूझकर दबाया. उन्होंने गेंद को उस तरह से नहीं रोका जैसे खिलाड़ी आमतौर पर करते हैं. बल्कि उन्होंने गेंद को नीचे दबाकर उसका एक हिस्सा घिसने की कोशिश की.

पोंटिंग भी कार्स की इस 'हरकत' से हैरान
चूंकि गेंद तभी स्विंग नहीं हो रही थी, ऐसे में तेज गेंदबाजों के लिए मौके नहीं बन पा रहे थे. इसी चलते ब्रायडन कार्स ने शायद गेंद के साथ ये सलूक किया, ताकि उसका एक साइड खराब हो और बॉल रिवर्स स्विंग करने लगे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कार्स की इस हरकत को पकड़ लिया. पोंटिंग नें लाइव कमेंट्री के दौरान कहा, 'यह ब्रायडन कार्स के आखिरी ओवर की बात है. फॉलो-थ्रू में उन्होंने गेंद को रोका और फिर अचानक… उफ! उनके स्पाइक्स गेंद के चमकदार हिस्से में धंस गए.'

साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाए गए थे. स्मिथ और वॉर्नर पर 1-1 साल, जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा था. आज भी फैन्स स्टीव स्मिथ को उस एक घटना के लिए ट्रोल करते हैं. अब देखना होगा कि ब्रायडन कार्स के मामले में कुछ एक्शन होता है या नहीं…

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति