रीवा को मिली नई प्रशासनिक सुविधा, डिप्टी सीएम शुक्ल ने किया एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण

रीवा

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में नवनिर्मित एसडीएम हुजूर कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जब हमें कार्य करने के लिए अच्छा भवन और उचित सुविधाएं मिलती हैं तो हमें पूरी कार्यक्षमता से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। नवनिर्मित एसडीएम कार्यालय भवन संभवत: प्रदेश में सबसे सुसज्जित एसडीएम कार्यालय है। इसी तरह रीवा के कलेक्ट्रेट और नवीन न्यायालय भवन को भी सबसे अनूठा बनाया गया है। अब नए भवन में पटवारियों को बैठने के लिए भी उचित स्थान मिल रहा है। व्यवस्थित मीटिंग हाल में योजनाओं की प्रभावी समीक्षा होगी। रीवा को हर क्षेत्र की तरह राजस्व क्षेत्र में भी अव्वल बनाना है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नए भवन में प्रत्येक कोर्ट के बाहर प्रकरणों की सुनवाई के संबंध में भी विवरण प्रदर्शित किया जाएगा और इससे पक्षकारों और वकीलों को बड़ी सुविधा मिलेगी। हम सबका मूल उद्देश्य आमजनता की सेवा करना है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दो बड़े मीटिंग हाल, तीन ओर से प्रवेश की सुविधा, पार्किंग तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने अच्छे भवन निर्माण के लिए पीआईयू के अधिकारियों और निगरानी के लिए राजस्व अधिकारियों को बधाई दी।

शासन के निर्देशों अनुसार यहाँ एक अगस्त से चार राजस्व अधिकारी दिनभर केवल राजस्व प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। नवीन भवन का निर्माण सात करोड़ 82 लाख 8 हजार रुपए की लागत से किया गया है और इसमें तीन तल पर कुल 36 हजार वर्गफिट स्थान उपलब्ध है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति