सांसद डिंपल यादव को लेकर विवादित बयान, मौलाना साजिद पर कानूनी कार्रवाई

लखनऊ 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर के पहनावे पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें मौलाना साजिद रशीदी डिंपल यादव अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए। इस वायरल वीडियो में मौलाना रशीदी ने डिंपल यादव को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। उन्होंने ये टिप्पणी एक टीवी चैनल पर पर कही। इस अभद्र टिप्पणी के मामले में विभूतिखंड थाने में मौलाना साजिद के खिलाफ रविवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा सपा नेता प्रवेश यादव ने दर्ज कराया है।

प्रवेश यादव यहां चिनहट इलाके के गंगोत्री लेक व्यू अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी। तहरीर में लिखा कि मौलाना साजिद ने मैनपरी सांसद डिंपल यादव पर अमर्यादित टिप्पणी कर पूरे समाज को ठेस पहुंचाई है। यह सिर्फ एक महिला की गरिमा को ठेस नहीं पहुंची बल्कि समाज की हर माहिला इस टिप्पणी से आहत हैं।

मौलाना द्वारा सार्वजनिक मंच टीवी चैनल से इस तरह की अशोभनीय स्त्री विरोधी टिप्पणी से सौहार्द बिगड़ सकता है। तमाम महिलाओं की भावनाएं आहत हैं। उनकी तहरीर के आधार पर थाना विभूति खंड में मुअस 290/25, धारा 79, 196, 197, 299, 352, 353 BNS 67 IT Act पंजीकृत किया गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मौलाना साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस मामले में जांच की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति