पंत की अनुपस्थिति में BCCI ने किया खुलासा: कौन होगा टेस्ट के लिए नई एंट्री?

नई दिल्ली

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया. यह मुकाबला भारतीय टीम रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारी की बदौलत ड्रॉ कराने में सफल रही. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां एवं आखिरी टेस्ट मैच 31 जुलाई से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाना है.

ओवल टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जिसकी पुष्टि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने की है. ऋषभ पंत की जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को पांचवें टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है.

बीसीसीआई की विज्ञप्ति में कहा गया, 'ऋषभ पंत को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके कारण वो सीरीज के पांचवें एवं अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखेगी और टीम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मेन्स सेलेक्शन पैनल ने ऋषभ पंत के स्थान पर नारायण जगदीशन को पांचवें टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है. यह मैच 31 जुलाई, 2025 से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.'

ऋषभ पंत को कब लगी थी चोट?
ऋषभ पंत को मैनचेस्टर टेस्ट मैच के दौरान पहले दिन के खेल में चोट लगी थी. तब पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप मारने का प्रयास कर रहे थे, जिसमें वो चूक गए और गेंद उनके दाएं पैर पर जोर से लगी. इसके चलते पंत को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. हालांकि पंत दूसरे दिन फिर से बैटिंग करने आए और 54 रन बनाने में कामयाब रहे.

एन. जगदीशन की बात करें तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन के चलते पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. जगदीश के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव भी है. उनके शामिल होने से भारत को दूसरा विशेषज्ञ विकेटकीपर मिल गया है. ध्रुव जुरेल पहले से ही स्क्वॉड में हैं. केएल राहुल भी एक विकल्प हैं, लेकिन वो फिटनेस संबंधी समस्याओं के कारण टेस्ट में विकेटकीपिंग नहीं करते हैं.

पांचवें टेस्ट के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड:  शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कम्बोज, अर्शदीप सिंह, एन. जगदीशन (विकेटकीपर).

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति