मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा, भोपाल में बारिश और ग्वालियर में स्कूलों की छुट्टी

भोपाल 

 मध्य प्रदेश में इस सीजन का बारिश का सबसे मजूबत सिस्टम बना हुआ है. रविवार को प्रदेश के लगभग हर जिलों में बारिश का दौर जारी रहा है. बारिश के कारण नर्मदा नदी खतरे के निशाने के ऊपर हैं. वहीं कई डैम भी ओवरफ्लो हो गए हैं. राजधानी भोपाल में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है. वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में आज अनलिमेटड यानी अति मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है. आइए जानते हैं आज सोमवार सुबह से भोपाल में बारिश हो रही है। ग्वालियर में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश के मौसम का हाल…

सूबे में अगले 3 दिन झमाझम बरसात होगी। भोपाल में सावन की झड़ी लगी है। सुबह से पानी गिर रहा है। रायसेन में भी रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, टीकमगढ़, गुना सहित 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ग्वालियर, टीकमगढ़, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, गुना, शिवपुरी और निवाड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, राजगढ़ और खंडवा में तेज पानी गिरने की संभावना है। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। ट्रफ की एक्टिविटी भी है। इन सिस्टमों के कारण भारी बारिश का दौर चल रहा है। अगले 2-3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। भारी बरसात के साथ जुलाई की विदाई होगी। 1 जून से अब तक एमपी में 24.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 16 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से करीब 9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है।

30 से ज्यादा जिलों में गिरा पानी
भोपाल, रायसेन और इंदौर समेत प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में रविवार को बारिश हुई। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ गया है। इटारसी में तवा डैम के तीन गेट 7-7 फीट तक खोले गए हैं। खंडवा स्थित इंदिरा सागर डैम के 10 गेट आधा मीटर और दो गेट एक मीटर तक खोल दिए गए हैं। शिवपुरी जिले के बदरवास रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे की मिट्टी धंसने से रेल यातायात पर असर पड़ा। बैतूल में तेज बारिश के चलते नई दिल्ली-चेन्नई रेल मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का केबल गार्ड टूट गया। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में तीन ट्रफ, दो चक्रवात सक्रिय हैं। इनकी वजह से प्रदेशभर में अति भारी बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। झमाझम बरसात का यह दौर अगले 4 दिन तक चलेगा। 2 दिनों तक दबाव ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने 27 जुलाई को 23 जिलों में बारिश का रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई के लिए भी भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

आरेंज अलर्ट
आगर मालवा, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, दतिया, गुना, नीमच, मुरैना, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, राजगढ, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, सागर, टीकमगढ, निवाडी, श्योपुर

आरेंज अलर्ट
अशोकनगर, भिंड, छतरपुर, दतिया, दमोह, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाडी, टीकमगढ

मौसम विभाग के अनुसार,आज ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में यहां साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, हरदा, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है।

इससे पहले रविवार को भोपाल, इंदौर समेत 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बही तो कई डैम ओवरफ्लो हो गए। अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति