महाकाल की तीसरी सवारी आज, बैंड थीम में होंगे तीन दिव्य रूपों के दर्शन

उज्जैन 

उज्जैन में हर साल सावन भादो मास में बाबा महाकाल (Mahakal) की सवारी निकाली जाती है। ये ऐसा समय होता है, जब दुनिया भर से भक्त उज्जैन पहुंचते हैं और राजाधिराज के दर्शन करते हैं। हर सोमवार को निकालने वाली सवारी में भोलेनाथ अलग-अलग रूपों में नजर आते हैं।

आज बाबा महाकाल की तीसरी सवारी निकलेगी। इससे पहले सुबह मंदिर में स्वस्ति वाचन कर चांदी के कपाट खोले गए। कर्पूर आरती के साथ नंदी हॉल में स्नान, ध्यान, पूजन के पश्चात बाबा महाकाल का दूध, दही, शक्कर, शहद, घी और फलों के रस से पूजन किया गया।

बाबा महाकाल का श्रृंगार

पंचामृत पूजन अभिषेक के बाद चंदन, ड्राई फ्रूट, भांग, मुकुट, आभूषण त्रिशूल, रजत चंद्र के साथ बाबा का श्रृंगार किया गया। किसी के साथ रुद्राक्ष और मुंड माल के साथ फूलों की माला चढ़ा कर मिष्ठान का भोग लगाया गया।

निकलेगी महाकाल की सवारी

परंपरा के मुताबिक आज 4 बजे महाकाल की तीसरी सवारी सभा मंडप में पूजन अर्चन के बाद नगर भ्रमण पर रवाना होगी। आज महाकाल तीन स्वरूप में भक्तों को दर्शन देने वाले हैं। पालकी में चंद्रमौलेश्वर हाथी पर मनमहेश और गरुड़ पर शिव तांडव की प्रतिमा दिखाई देगी। इस बार सारी सवारी अलग-अलग थीम पर निकाली जा रही है और आज की थीम बैंड पर आधारित है। इसके तहत होमगार्ड, पुलिस आर्मी और निजी बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे।

कहां से निकलेगी सवारी

सवारी अपने परंपरागत मार्ग कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से पूजन अभिषेक के बाद रामानुज कोट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए सवारी पुनः मंदिर पहुंचेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति