भ्रष्टाचार केस में शिकंजा कसता गया: अमानतुल्लाह खान व 10 अन्य के खिलाफ आरोप तय

 नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्तियों में अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में खान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं.

दिल्ली की कोर्ट ने AAP नेता के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र (IPC की धारा 120-बी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(d) व 13(2) के तहत आरोप तय किए हैं. इस मामले ने AAP की राजनीतिक छवि पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अगस्त 2022 में अमानतुल्लाह खान और अन्य आरोपियों के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया था. सीबीआई का आरोप है कि खान ने 2016 से 2021 तक दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और नियमों का उल्लंघन कर अवैध नियुक्तियां कीं.

जांच एजेंसी का दावा है कि खान ने अपने रिश्तेदारों और सहयोगियों को बोर्ड में पदों पर नियुक्त किया, जिससे सरकार को भारी नुकसान हुआ. खान के अलावा, महबूब आलम, हामिद अख्तर, किफायतुल्लाह खान, रफीशान खान, इमरान अली, मोहम्मद अहरार, आकिब जावेद, अजहर खान, जाकिर खान और अब्दुल मन्नार पर भी आरोप तय किए गए हैं.

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक अलग मामले में जांच कर रही है. ईडी का आरोप है कि खान ने वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार से अर्जित धन को रियल एस्टेट में निवेश किया. खान को सितंबर 2024 में इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन नवंबर 2024 में अभियोजन की मंजूरी न होने के कारण उन्हें जमानत मिल गई थी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति