खेलों से सामाजिक समरसता और एकता का होता है विकास – देवनानी विधान सभा अध्‍यक्ष ने यूनाइटेड फुटबॉल अकादमी भवन का किया उद्घाटन

जयपुर,

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए युवाओं का खेलों से जुड़ना जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि खेलों से समाज में सामाजिक समरसता और राष्‍ट्रीय एकता का विकास होता है। खेलों से जुड़ने पर युवा के सपनों को नई उड़ान मिलती है और युवाओं में हार – जीत के साथ उनके हौसलों को नया सम्‍बल मिलता है।

विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने सोमवार को रेनवाल मांझी रोड पर नवनिर्मित राजस्‍थान यूनाईटेड फुटबॉल क्‍लब में आवासीय फुटबॉल अकादमी का फीता काटकर उद्घाटन किया। श्री देवनानी ने अकादमी भवन का अवलोकन किया। दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर समारोह का शुभारम्‍भ किया और फुटबॉल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।

श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान में फुटबॉल खेल के क्षेत्र में यह अकादमी मील का पत्‍थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिए नारे 'खेलो इंडिया – बढाओ इंडिया' को साकार करने के लिए अकादमी का निर्माण सराहनीय कदम है। श्री देवनानी ने खेलों के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्‍होंने कहा कि खेल के मैदान में युवा नहीं बल्कि नये भारत का सुनहरा भविष्‍य दौडता है।

श्री देवनानी ने कहा कि फुटबॉल पुराना खेल है। प्रदेश के खिलाडी ऊर्जावान है। श्री देवनानी ने  खिलाडियों का आव्‍हान किया कि वे भारत और राजस्‍थान को खेल के क्षेत्र में अग्रहणी बनाये। श्री देवनानी ने कहा कि खेलों को बढावा देने के लिए राजस्‍थान सरकार हर स्‍तर पर सहयोग के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि फुटबॉल में भी भारत ख्‍याति प्राप्‍त कर सकता है। इसके लिए हमे प्रतिभाओं को तलाशना और तरासना होगा। इस क्षेत्र में नये खिलाडी तैयार करने में अकादमी का महत्‍वपूर्ण योगदान हो सकेगा।

इस मौके पर समारोह को श्री रामप्रसाद, अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के अध्‍यक्ष श्री कल्‍याण चौबे, पूर्व मंत्री श्री महेन्‍द्रजीत सिंह मालवीया, श्री रामलाल जाट, आर.एफ.ए के अध्‍यक्ष श्री मानवेन्‍द्र सिंह, खेलो इण्डिया राजस्‍थान की नोडल अधिकारी सुश्री प्रज्ञा सैनी, अर्जुन अवार्डी श्री मदन सिंह राजवी, श्री दिलीप शेखावत और डॉ. प्रहलाद फलोदा सहित फुटबॉल से जुड़े हुए ख्‍याति प्राप्‍त और नवोदित खिलाड़ी मौजूद थे। समारोह में अकादमी अध्‍यक्ष श्री कृष्‍ण कुमार टांक और प्रबधंक निदेशक श्रीमती रोशनी टांक ने सभी अतिथियों का स्‍वागत किया। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति