धर्म बदलने वाले ग्रामीण के अंतिम संस्कार पर हंगामा, भीड़ ने चर्च को बनाया निशाना

कांकेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जामगांव में धर्मांतरण का मामला गरमाया हुआ है. धर्मांतरित ग्रामीण की मौत के बाद उनके शव को दफनाने पर दो दिनों से गांव में तनाव की स्थिति है. आज आक्रोशित भीड़ ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की. गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. ग्रामीणों को रोकने की कोशिश की जा रही है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ईसाई समुदाय ने गांव की जमीन पर जबरन शव को दफनाया है. इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की है. जामगांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है. ग्रामीणों की मांग है कि दफनाया गया शव बाहर निकालकर ईसाई कब्रिस्तान में दफन किया जाए अन्यथा वे उग्र आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों की चेतावनी के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

मृतक सोमलाल राठौर के भाई ने बताया कि हमारे गांव की परंपरा को तोड़ा गया है. हमें बिना बताए शव को दफना दिया गया. हमारी मांग है कि शव को बाहर निकाला जाए, ताकि रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर सकें. गोटियावाही के सरपंच राजेंद्र मरकाम ने कहा, शव को दफनाने से लोगों की भावनाएं आहत हुई है. प्रशासन को इसका समाधान निकालना चाहिए.

जामगांव की सरपंच भगवती उईके ने कहा, मौजूदा स्थिति बेहद तनावपूर्ण है. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि समय रहते उचित निर्णय लिया जाए. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं. जिला प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति