सरकार कब देगी 20वीं किस्त? पीएम किसान लाभ के लिए ऐसे करें ई-केवाईसी

 नई दिल्ली

भारत सरकार देश में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय मदद किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेकर किसान बीज, खाद और अन्य छोटी मोटी कृषि जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना देश में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। इस योजना का लाभ देशभर में करोड़ों किसान ले रहे हैं। सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। कई किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस स्कीम की 20वीं किस्त जारी कर सकती है?

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रह है कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी कर सकती है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर रहेंगे। हालांकि, किस्त जारी करने की तारीख का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

वे किसान जिन्होंने योजना में अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनको अगली किस्त मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराने की प्रक्रिया क्या है?

ई-केवाईसी कराने के लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है।

नेक्स्ट स्टेप पर 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करें। यह करने के बाद उस नंबर पर आए ओटीपी को बॉक्स में फिल करना है। इस प्रक्रिया की मदद से आप आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति