MD ड्रग्स के साथ अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त था यासीन अहमद

भोपाल
 ड्रग्स तस्करी मामले में मास्टरमाइंड यासीन अवैध हथियारों की तस्करी भी करता था। उसने अपने दोस्त जगजीत सिंह जग्गा को 22 बोर का देसी कट्टा बेचा था। शनिवार को हिरासत में लिए गए जग्गा और यासीन ने यह बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने जग्गा के कोलार स्थित घर से देसी कट्टा जब्त किया। साथ ही जग्गा के कमरे से पुलिस ने गांजा भी जब्त किया है। इसके अलावा शनिवार को पुलिस ने यासीन का बुधवारा क्षेत्र में जुलूस निकाला और उसके तीन मंजिला घर की तलाशी ली।

पुलिस को तलाशी में कुछ इलेक्ट्रानिक गैजेट्स मिले हैं, जिसमें यासीन के पार्टियों के कई फोटो वीडियो हैं। फोटो गैलरी में यासीन के 50 से अधिक ऐसे फोटो-वीडियो भी मिले हैं, जिसमें वह अलग-अलग पिस्टल और कट्टों के साथ दिखाई दे रहा है।

पुलिस अब ड्रग्स के साथ अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर भी यासीन से पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस पूछताछ में जग्गा ने खुलासा किया है कि वह यासीन और उसके चाचा शाहवर के कहने पर कमीशन के बदले ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस अब उससे यासीन के नेटवर्क से जुड़े अन्य पैडलर्स की जानकारी जुटा रही है।

हथियारों के साथ 50 से अधिक फोटो और वीडियो मिले

यासीन अहमद व्यापारी होने के साथ ही कालेजों के ग्रुपों के साथ भी जुड़ा हुआ था। यासीन इसी बात का फायदा उठाकर जग्गा के ग्रुपों में सेंधमारी कर युवकों और युवतियों से दोस्ती करता था और उन्हें ड्रग्स की लत लगवाता था। साथ ही महंगी पार्टियों में फ्री एंट्री के बहाने बुलाकर युवतियों का नशे की हालत में होने का फायदा उठाता था।

उसके पास से करीब 17 लड़कियों के शोषण के वीडियो भी मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि श्यामला हिल्स क्षेत्र में यासीन का पर्सनल फ्लैट है, जहां अक्सर वह पार्टी करता था। यासीन के मोबाइल में युवकों को बंधक बनाकर मारपीट के भी कई वीडियो मिले हैं, जो इसी फ्लैट के बताए जा रहे हैं।
जग्गा के जरिए कालेज के ग्रुपों में सेंधमारी करता था यासीन

शाहवर को भेजा जेल क्राइम ब्रांच ने रविवार को ड्रग्स तस्करी के आरोपित शाहवर अहमद को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया था। शुक्रवार रात को पुलिस ने उसके एयरपोर्ट स्थित घर से अहम साक्ष्य एकत्रित किए थे। वहीं रविवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस अब तक यह सामने नहीं ला सकी है कि शाहवर कहां से ड्रग्स ला रहा था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति