स्टार्ट करते ही बेकाबू हुई कार, रमाडा होटल में जा घुसी

बरेली

बरेली के रमाडा होटल में अनियंत्रित कार घुसने के मामले में एक जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर प्रबंधन ने कार मालिक महिला वकील से समझौता कर लिया था, लेकिन दो दिन बाद खुद ही होटल की सीसीटीवी फुटेज वायरल कर दी। अब यह फुटेज शहर में चर्चा का विषय बनी है। फुटेज में अनियंत्रित कार कांच तोड़ते हुए होटल में घुसते दिख रही है।

वाकया शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। महिला अधिवक्ता खाना खाकर होटल से निकलीं और बैक गियर में खड़ी कार को स्टार्ट किया। बताते हैं कि वह ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा बैठीं और कार बेहद तेज रफ्तार से पीछे होटल के गेट का शीशा तोड़ती हुई रिसेप्शन तक जा पहुंची। घटना की जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है, उसमें साफ दिख रहा है कि कार की गति तेज थी। कार के पीछे खड़े लोग तेजी से कूदकर हट गए, वरना बड़ा हादसा हो जाता।

दंपती ने की नुकसान की भरपाई
मौके पर पहुंचे बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय और पुलिस टीम ने भी प्रारंभिक जांच में यही माना। एक जनप्रतिनिधि भी मौके पर आ गए तो महिला अधिवक्ता ने अपनी गलती स्वीकार कर अपने डॉक्टर पति से उनकी फोन कॉल पर बात करा दी। फिर मामला रफादफा कर दिया गया। दंपती ने नुकसान की भरपाई कर दी और सुबह जल्दी ही प्रबंधन ने शीशा बदलवा लिया। इसके बाद फुटेज लीक होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

महज इत्तफाक था : सौरभ मेहरोत्रा
होटल के मालिक सौरभ मेहरोत्रा का कहना है कि घटना एक इत्तफाक थी। इसमें किसी को चोट नहीं लगी। कार चलाने वाली महिला उम्रदराज थीं। उनसे बात कर मामले का निस्तारण कर लिया। वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। होटल की सीसीटीवी फुटेज कैसे लीक हुई, ये वह भी नहीं समझ पा रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति