दर्दनाक हादसा: बेड़च नदी में बहे दो युवकों की मिली लाश, एक की पहचान बाकी

चित्तौड़गढ़

जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में बेड़च नदी की पुलिया से बाइक सहित बहे दो युवकों के शव 21 घंटे बाद मंगलवार को बरामद कर लिए गए। दोनों शव पुलिया से करीब दो किलोमीटर दूर मिले। इनमें से एक की पहचान चंदेरिया उपनगरीय बस्ती निवासी हरकेश सिंह (30) पुत्र सरदार सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर भारी बारिश के कारण नदी में तेज बहाव था। इसी दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने बिलिया से नगरी की ओर पुलिया पार करने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक सहित बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सोमवार शाम अंधेरा होने के कारण तलाशी रोकनी पड़ी, जिसे मंगलवार सुबह दोबारा शुरू किया गया। आज सवेरे सर्च ऑपरेशन शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद हरकेश सिंह का शव पुलिया से दो किलोमीटर दूर मिला। कुछ देर बाद दूसरा शव भी उसी इलाके से बरामद हुआ।

दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके एक हाथ पर अंग्रेजी में SS लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को बस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। सर्च ऑपरेशन में सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति