CBI अधिकारी बनकर महिला को फंसाया, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगे 23.56 लाख

जयपुर

राजस्थान साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम मामले में एक और अहम गिरफ्तारी की है। 75 वर्षीय जयपुर निवासी बुजुर्ग से 23.56 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के एक प्रमुख सहयोगी को गोआ से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई साइबर अपराध के संगठित नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

एसपी साइबर क्राइम शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि 27 मई को जयपुर निवासी एक बुजुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ जालसाजों ने खुद को फर्जी पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर उन्हें फोन पर डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी और डराकर 23.56 लाख रुपयों की ठगी की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब तक सुरेश कुमार, प्रहलाद कुमावत, ओमप्रकाश, भूपेश, वशुल और सन्नी कुमार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी सन्नी कुमार ने खुलासा किया कि रेहान मकन्दर नामक युवक भी इस गिरोह का हिस्सा है। इसके बाद साइबर थाना की एक विशेष टीम को गोआ भेजा गया, जहां टीम ने पोंडा (गोआ) निवासी 23 वर्षीय रेहान मकन्दर को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर लाया। न्यायालय में पेश किए गए रेहान से अब गहन पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के दौरान रेहान ने स्वीकार किया कि वह सन्नी कुमार और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर USDT (एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी) के जरिए ठगी की रकम को लेनदेन में इस्तेमाल करता था। ऐसे में यह खुलासा इस मामले को नई दिशा देता है और साइबर अपराध में क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते इस्तेमाल को भी उजागर करता है।

एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और इसमें तकनीकी व वित्तीय जांच गहराई से की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गिरोह से जुड़े और भी लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति