बीजापुर के भीमाराम में मोबाइल टावर शुरू, दूरदराज के गांवों को मिला नेटवर्क

बीजापुर 

माओवाद प्रभावित कोर रीजन छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र के ग्राम भीमाराम में पहली बार मोबाइल नेटवर्क की सुविधा शुरू हो गई है। निजी मोबाइल टावर के शुरू होने से इलाके के हजारों ग्रामीणों को संचार की सुविधा मिल गई हैं। 

इस टावर की स्थापना छत्तीसगढ़ शासन की "नियद नेल्ला नार" योजना और केंद्र सरकार की "यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF)" योजना के तहत की गई है। इसका लाभ भीमाराम, रामपुर, उतलापल्ली, मलेमपेंटा जैसे सुदूर और दुर्गम गांवों को मिलेगा, जहां अब तक मोबाइल नेटवर्क की भारी कमी थी।

शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच आसान

मोबाइल नेटवर्क के शुरू होने से क्षेत्र के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा फायदा होगा। साथ ही, डिजिटल सेवाएं, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक दूर होगी।

प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था को भी मिलेगा मजबूती

संचार सुविधा बहाल होने से सुरक्षा बलों और प्रशासन को भी संपर्क बनाए रखने में आसानी होगी। यह क्षेत्र अब राज्य और केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम से जुड़कर सुरक्षा, विकास और समावेशी प्रगति की ओर आगे बढ़ सकेगा।

ग्रामीणों ने जताई खुशी

भीमाराम और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने मोबाइल टावर के शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे अपने रिश्तेदारों, बच्चों और सरकारी विभागों से सीधे जुड़ पाएंगे। यह सुविधा उनके लिए सिर्फ मोबाइल नेटवर्क नहीं, बल्कि भविष्य के लिए नया रास्ता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति