अमेरिका: मैनहट्टन गोलीकांड में 5 की मौत, पुलिस खुलासे से मचा हड़कंप

मैनहट्टन

अमेरिका में एक बार फिर से भीड़भाड़ वाले इलाके में गोलीबारी की घटना हुई है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के सेंट्रल मैनहट्टन में सोमवार (28 जुलाई) को एक शख्स ने गोलाबारी की घटना अंजाम दिया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी जान गंवा बैठा. अहम बात यह भी है कि हमला करने वाला शख्स खुद भी मारा गया. पुलिस का कहना है कि उसकी मौत खुद को गोली मारने की वजह से हुई है.

पुलिस के मुताबिक 27 साल का शेन तामुरा नाम शख्स शाम करीब 6.30 बजे बंदूक के साथ एक 44 मंजिला बिल्डिंग में घुस गया. उसने बिल्डिंग के अंदर पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शेन तामुरा लास वेगास का रहने वाला है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावर के पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था.

न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस बिल्डिंग से फोन आया था, जिसमें कहा गया कि किसी को गोली लगी है. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया

इस साल अमेरिका में हो चुकी है 254 बार गोलीबारी

गन वायलेंस आर्काइव के आंकड़ों के अनुसार, मिडटाउन मैनहट्टन की इमारत में हुई घातक गोलीबारी इस साल अमेरिका में हुई 254वीं गोलीबारी की घटना है, जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया है.

न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने लोगों से क्या की थी अपील

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, ''न्यूयॉर्क वासियों, मिडटाउन में एक्टिव शूटर को लेकर जांच चल रही है. कृपया सावधानी बरतें और अगर आप इस इलाके में हैं तो बाहर नहीं निकलें.'' हालांकि अब हमलावर की मौत हो चुकी है. पुलिस क्राइम सीन की जांच में जुटी हुई है और अब सब कुछ नियंत्रण में है.

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति