छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, INDIA गठबंधन ने जताई चिंता

रायपुर

मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप पर दुर्ग जीआरपी द्वारा दो ननों की गिरफ्तारी पर सिसायत तेज हो चुकी है. इन ननों से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस सांसदों ने इसे अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला करार दिया है.

ननों से मुलाकात करने पहुंचे सांसदों में बेनी बहनन, फ्रांसिस जॉर्ज , एनके प्रेमचंदन, अनिल ए थॉमस के अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रभारी कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उल्का और जरीता लैतफ़लांग भी शामिल हैं. मुलाकात के बाद रिपोर्ट तैयार कर सांसद कांग्रेस आलाकमान को सौंपेंगे.

सांसदों के दल में शामिल केरल के सांसद एनके प्रेमचन्दन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो धार्मिक महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर मानव तस्करी और धर्मांतरण के बेसलेस आरोप लगाए है. ये माइनॉरिटी पर अटैक है. उन्होंने कहा कि तीनों महिलाओं की उमर 21, 23 और 25 है, जिन्हें काम करने के लिए ले जा रहे थे.

उन्होंने कहा कि बजरंग दल ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगा दिया. दरअसल, यह धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला किया जा रहा है. यह अटैक ओडिशा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मणिपुर में हो रहे हैं. बीजेपी रूल्ड स्टेटस में अटैक की खबरें आ रही हैं.

सांसद ने कहा कि क्रिश्चियंस पर अटैक हो रहा है, इसलिए हमने ये कमिटी बनाई है. कल लोकसभा में ये विषय उठाया जाएगा. इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से और हो सके तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेंगे.

छोटे मामले में एफआईआर दर्ज करती है पुलिस

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल और चैरिटी चल रहा है, क्योंकि संवैधानिक अधिकार है. लेकिन बजरंग दल इन्हें चलने नहीं देते.
एक महीने पहले दो प्रीस्ट पर अटैक किया गया. आज भी वो अस्पताल में हैं. पुलिस छोटे मामले में एफआईआर दर्ज करती है,
ये गंभीर विषय है. इसलिए पार्लियामेंट में लाने के लिए दिल्ली से फैक्ट फाइंडिंग कमिटी बनाई गई है.

ननों से मुलाकात के बाद सांसदों का दल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बिशप से भी मुलाकात करेगी. इसके बाद यह विषय कल संसद में भी उठाया जाएगा.

जानिए पूरा मामला
बता दें कि 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दो ननों और एक युवक को रोका था. आरोप था कि तीनों, नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए सभी को GRP के हवाले कर दिया था. GRP थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में मामले की जांच के बाद धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति