सोनी सब के शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 17 साल पूरे किये

मुंबई,

सोनी सब के पारिवारिक मनोरंजन शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने 17 साल का सफर पूरा कर लिया है। नील फिल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले असित कुमार मोदी द्वारा परिकल्पित और निर्मित यह शो 2008 में लॉन्च हुआ था और तब से यह पीढ़ियों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गया है।

गोकुलधाम सोसाइटी की पृष्ठभूमि में स्थापित यह शो भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों में रचा-बसा है, जो रोजमर्रा के जीवन की झलकियों को हल्के-फुल्के हास्य, सामुदायिक भावना और सार्थक कहानी कहने के अंदाज में प्रस्तुत करता है, जो सोनी सब की पहचान बन चुका है। टप्पू सेना की मासूमियत से लेकर गोकुलधाम के रंग-बिरंगे किरदारों जेठालाल, भिड़े, पोपटलाल, बबिता, डॉ. हाथी, सोढ़ी, तारक मेहता और अन्य की विशेषताओं तक, हर एक ने इस शो की कहानी में अहम भूमिका निभाई है।

सोनी सब के बिजनेस हेड अजय भालवनकर ने कहा,सोनी सब पर हम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 17 वर्षों का जश्न मनाते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।एक ऐसा शो जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है और पूरे देश में करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाता रहा है। यह उपलब्धि किसी साधारण बात का प्रतीक नहीं है, बल्कि शो की कहानी, इसके प्यारे पात्रों और इसके मूल्यों की गवाही है। हम असित कुमार मोदी और पूरी टीम के आभारी हैं, जिन्होंने साल-दर-साल शो में अपना दिल लगाया है। जहां बाकी शोज ड्रामे से भरे हैं, वहीं ‘तारक मेहता’ आज भी उम्मीद, हंसी और सकारात्मकता की मिसाल है,जो दर्शकों को साल दर साल जोड़े रखती है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति