छोटी परेशानी बड़ी बीमारी का सिग्नल तो नहीं

सामान्य तौर पर लोगों को जुकाम, खांसी, बुखार और सर्दी जैसी बीमारियां तो होती ही रहती हैं। इसलिए इससे बचने के लिए हम कोई न कोई उपाय कर लेते हैं। मगर इसके अलावा कई अन्य बीमारियां भी हैं जो सामान्य या छोटी लगती हैं, ऐसे में इनके लक्षण जानना बेहद जरूरी है। ताकि आगे चलकर यह समस्या बड़ी न हो जाए। आइए जानते हैं कुछ सामान्य लक्षण, जिनके बारे में जानकारी होनी चाहिए…

ऐंठन या जकड़न
अगर मांसपेशियां ज्यादा जकड़ जाएं तो यह दर्दभरा हो सकता हैद्य मांसपेशियों में जकड़न तनाव, दवा, और ज्यादा योग करने से हो सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा तनाव लेने से बचें।

चक्कर आना
चक्कर आने को डिसओरियंटेशन इन स्पेस के नाम से भी जाना जाता है, यह अस्थिरता की स्थिति है, जिसमें सिर में कुछ मूवमेंट होने लगता है और चक्कर आने लगता है। इससे आपका संतुलन बिगड़ जाता है और आप गिर भी सकते हैं।

सांस लेने में दिक्कत
यह सीटी जैसी आवाज है, जो कि फेफड़ों से आने वाली हवा के एक या ज्यादा तरफ से रुकने के कारण आती है। ऐसे लोग, जिनको घरघराहट होती है उन्हें सांस लेने में भी भारीपन होता है।

अनिद्रा
यह सोने से संबंधित समस्या है। अगर अनिद्रा की समस्या काफी लंबे समय के लिए हो और गंभीर रूप से आपके जीवन को प्रभावित कर रही है तो यह एक बहुत गंभीर समस्या है। सही समय पर डॉक्टर की सलाह लें।

झनझनाहट
झनझनाहट से शरीर के कुछ हिस्से में पिन चुभने जैसा महसूस होता है। इसका संबंध नर्वस सिस्टम से है। यह नस में चोट लगने या नस के दबने से हो सकती है।

गैस की प्रॉब्लम
पेट में हलचल, या गैस भी आपको परेशान कर सकती हैद्य अधिकतर बार-बार यह खाने पर होती है या खाने के न पचने पर यह समस्या होती है।

उबकाई या मितली
ऐसा होने पर पेट के ऊपरी भाग और सिर में असहज स्थिति पैदा होती है, जिससे उलटी करने की इच्छा होती है। खान-पान पर ध्यान दें और ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से मिलें।

थकान
थकान से मतलब थकावट, सुस्ती, आलस, और शारीरिक व मानसिक कमजोरी की स्थिति हैद्य थकान दो तरह की होती है – मानसिक और शारीरिक। थोड़ा घूम-फिर लेने से आराम मिल जाता है।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति