दुग्ध उत्पादन बना देश की अर्थव्यवस्था का आधार: राज्य मंत्री पटेल

भोपाल 
पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा है कि देश की आर्थिक उन्नति में दुग्ध उत्पादन का महत्वपूर्ण स्थान है। गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं की नस्ल सुधार कर दुग्ध उत्पादन में काफी बढ़ोतरी की जा सकती है। कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से नस्ल सुधार को एक अभियान के रूप में चलाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दुग्ध उत्पादन को 9% से बढाकर 20% तक किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें इसे पूरा करना है और गुणवत्ता पूर्ण कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार और ब्रीडिंग कवरेज बढ़ाकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जा सकेगी। केंद्र द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम को भी प्रदेश में प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान भोपाल में गत दिवस कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने, कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा प्रदेश के गौवंश एवं भैंसवंश में नस्ल सुधार को एक अभियान के रूप में चलाने, सॉर्टेड सेक्सड सीमेन तकनीक, साइलेज उत्पादन, फीड एंड फॉडर आदि विषयों पर समस्त प्रतिभागियों से चर्चा एवं संवाद किया गया। कार्यशाला में उमाकांत उमराव प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. सत्येंद्र सिंह सचिव पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. पी.एस. पटेल संचालक पशुपालन एवं डेयरी, डॉ. उमेश चंद्र शर्मा प्रेसिडेंट भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली, डॉ. संजय गोवानी प्रबंध संचालक एमपीसीडीएफ, डॉ. सत्य निधि शुक्ला प्रबंध संचालक राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, डॉ. मनोज गौतम संयुक्त संचालक, राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान उपस्थित रहे। कार्यशाला में प्रदेश के समस्त जिलों से अधिकारी सम्मिलित हुए।

दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के अंत में समस्त प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया और फीडबैक भी प्राप्त किया गया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति