900 साल पुराने भूतनाथ महादेव मंदिर का होगा पुनर्निर्माण, आशापुरी गांव को मिलेगा नया गौरव

रायसेन
 विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित आशापुरी गांव गुमनामी से बाहर निकलने को तैयार हो रहा है। यहां नौवीं से 11वीं शताब्दी के बीच परमार राजाओं के दौर में बने मंदिर समूह के अवशेष से भूतनाथ महादेव का मंदिर फिर से आकार लेगा। इसे बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

आशापुरी गांव में तालाब किनारे 9वीं से लेकर 11वीं सदी के बीच बने 26 से अधिक मंदिरों के अवशेष बिखरे हैं। इन्हें वर्ष 2011 में खोजा गया था। राज्य पुरातत्व विभाग ने इन्हें फिर से खड़ा करने योजना पर काम शुरू किया था। सबसे पहले यहां के सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ। अब वहां भगवान शिव के भूतनाथ मंदिर को फिर से बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

26 मंदिरों की श्रृंखला में शामिल हैं यह मंदिर

पुरातत्व के विशेषज्ञ उसकी नींव और परमार कालीन मंदिर शैली के आधार पर ड्राइंग पर काम शुरू कर चुके हैं। इसका काम पूरा होते ही मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। करीब 900 साल पुराने वैभवशाली इतिहास से आज की पीढ़ी को रूबरू कराने इस मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यहां मिले 26 मंदिरों की श्रृंखला में भूतनाथ महादेव का मंदिर 21वें क्रम पर है।

दो साल में पूरा होगा निर्माण कार्य

यह मंदिर आकार में सूर्य मंदिर से चार गुना बड़ा होगा। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य लगभग दो साल में पूरा होना है और इसे नागर शैली में बनाया जाएगा। इसके निर्माण में यहीं से निकले पुराने मंदिरों के अवशेष (पत्थर) का उपयोग होगा। पुरातत्व विभाग के सेवानिवृत्त अभियंता डी.एस. सूद इस परियोजना को तकनीकी मार्गदर्शन दे रहे हैं।

तीन शिखरों वाला मंदिर होगा

पुरातत्व विभाग ने जो खाका तैयार किया है, उसके मुताबिक इसे त्रिकूट मंदिर के रूप में बनाया जाएगा यानी मंदिर के तीन शिखर होंगे। यहां गर्भगृह के स्थान पर प्राचीन काल से स्थापित शिवलिंग मुख्य शिखर के नीचे होगा। वहीं भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी, जो यहां मिली थीं। मंदिर की लंबाई 30 मीटर, चौड़ाई 32 मीटर, और ऊंचाई 12 से 13 मीटर होगी। मंदिर निर्माण में 88 क्यूबिक मीटर पत्थर का उपयोग होना है इसमें करीब 15 प्रतिशत नया पत्थर भी लगेगा।

इसलिए महत्वपूर्ण है यह मंदिर

वरिष्ठ पुरातत्वविद नारायण व्यास बताते हैं कि नौवीं से लेकर 11वीं सदी तक 200 साल में यहां 26 से अधिक मंदिर बनाए गए। ये मंदिर प्रतिहार और परमार काल के दौरान की मंदिर और वास्तुकला को जानने-समझने में सहायक हैं। कभी यहां ब्रह्मा, विष्णु और शिव के बेहद खूबसूरत मंदिर हुआ करते थे। मंदिरों के आधार स्तंभ और पत्थरों पर उकेरी गई आकृतियां, आसपास जमीन पर रखी प्रतिमाएं अपने समय की मूर्ति कला और वास्तु ज्ञान से परिचित करवाती हैं।

मंदिर की ड्राइंग डिजाइन बनाई जा रही है

    वर्तमान में जो स्ट्रक्चर है, उसकी ड्राइंग डिजाइन बनाई जा रही है। ड्राइंग बन जाने के बाद पार्ट्स को खोलकर डिजाइन के मान से जोड़ने का कार्य शुरू होगा। यह मंदिर दो वर्ष में तैयार हो जाएगा। – डॉ. रमेश यादव, उप संचालक, पुरातत्व विभाग

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति