सिंहस्थ 2028 की तैयारी! उज्जैन में बनेंगे दो नए 132 केवी EHT सब-स्टेशन: ऊर्जा मंत्री तोमर

उज्जैन
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के दृष्टिगत मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) उज्जैन में अपनी पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ कर रही है। ट्रांसमिशन लाइनों के विस्तार के साथ-साथ दो नए 132 के.वी. एक्स्ट्रा हाईटेंशन सब-स्टेशनों का निर्माण और मौजूदा सब-स्टेशनों की क्षमता वृद्धि की जा रही है, जिससे आयोजन के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

मंत्री तोमर ने बताया कि तैयारियों के पहले चरण में दो नए सबस्टेशनों का निर्माण और साथ ही कुछ मौजूदा सबस्टेशनों की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इनमें से एक सब-स्टेशन, त्रिवेणी बिहार, उज्जैन में स्थापित किया जा रहा है, जो प्रदेश का चौथा तथा उज्जैन का पहला जी.आई.एस. (गैस इंसुलेटेड स्विचगियर) सब-स्टेशन होगा। इस सब-स्टेशन को 220के व्ही जैतपुरा (इंदौर )और उज्जैन से विद्युत आपूर्ति प्राप्त होगी। दूसरे 132 के.वी. सब-स्टेशन का निर्माण चिंतामन, उज्जैन में किया जा रहा है, जिसे विद्युत आपूर्ति के लिए चार स्रोत—220 के.वी. उज्जैन, चंद्रवतीगंज, देपालपुर एवं गौतमपुरा—से जोड़ा जाएगा।

400 के.वी. सब-स्टेशन का होगा विस्तार
एम.पी. ट्रांसको उज्जैन के अतिरिक्त मुख्य अभियंता के एम सिंघल ने बताया कि 400 के.वी. उज्जैन सब-स्टेशन में 132 के.वी. नेटवर्क का विस्तार करते हुए एक 50 एम.वी.ए. क्षमता का नया ट्रांसफार्मर तथा 33 के.वी. के चार नए फीडर निकाले जा रहे हैं। इसके अलावा, 220 के.वी. शंकरपुर सब-स्टेशन में वर्तमान 20 एम.वी.ए. ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 50 एम.वी.ए. का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।

सिंहस्थ के लिए 676 एम.वी.ए. लोड की तैयारी
पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सिंहस्थ आयोजन के दौरान 676 एम.वी.ए. लोड का अनुमान लगाया गया है। वर्तमान में एम.पी. ट्रांसको के पास 651 एम.वी.ए. की उपलब्ध क्षमता है शेष लोड के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति