खाद्य मंत्री ने दिखाई तत्परता, जनसुनवाई में मिले आवेदनों पर तुरंत आदेश

भोपाल

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंगलवार को अपने शासकीय निवास पर जनसुनवाई की। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न समस्याएं और शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान सामने आई समस्याओं में विभिन्न जनकल्याण योजनाओं से जुड़ी अड़चनें एवं अन्य समस्याएं प्रमुख रहीं। मंत्री ने प्रत्येक मामले में विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए समाधान के लिए निर्धारित समय-सीमा तय करने को कहा। 

मंत्री राजपूत ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनसेवा और समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में लापरवाही अथवा विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। मंत्री राजपूत ने यह भी कहा कि खाद्य सुरक्षा, उपभोक्ता संरक्षण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलों में सतत निगरानी रखी जाए एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए,  यही हमारी प्रतिबद्धता है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति