गंगा का बढ़ता जलस्तर: श्री बड़े हनुमान जी को तीसरी बार डुबाया, बाढ़ की आशंका तेज

प्रयागराज

मंगलवार नाग पंचमी को मां गंगा ने तीसरी बार श्री बड़े हनुमान जी को अमृत स्नान कराया। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक महीने के भीतर तीसरी बार तीन बार गंगा हनुमान जी को स्नान कराया है। महंत बलवीर गिरी ने बताया कि मां गंगा ने तीसरी बार हनुमान जी को अमृत स्नान कराया है। बृहस्पतिवार को मां गंगा श्री बड़े हनुमान मंदिर से प्रस्थान किया था। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे।
 
15 जुलाई दिन मंगलवार को दिन में करीब चार बजे पहली बार मां गंगा ने श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश किया था। महंत बलवीर गिरि ने विशेष आरती कर मां गंगा का स्वागत किया। दो दिन बाद जलस्तर घटने के बाद मां गंगा 17 जुलाई बृहस्पतिवार को मंदिर से प्रस्थान कर गईं और साफ-सफाई के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था।

कुछ ही घंटे के बाद बृहस्पतिवार की रात को 2.15 बजे जलस्तर बढ़ने के बाद गंगाजी ने पुन: मंदिर में पहुंचकर बजरंग बली को स्नान कराया। बृहस्पतिवार को दिन में मां ने प्रस्थान किया। इस तरह देखा जाए तो श्री बड़े हनुमानजी पहली बार दो दिन और दूसरी बार आठ दिन तक जल शयन में रहे। तीसरी बार नाग पंचमी को तीसरी बार माँ गंगा ने हनुमान जी को स्नान कराया है। महंत बलवीर गिरी ने विधि विधान से मां गंगा और बजरंगबली का पूजन अर्चन किया।

संगमनगरी में फिर गहराया बाढ़ का संकट
प्रयागराज में बाढ़ का खतरा फिर गहराने लगा है। मंगलवार रात आठ बजे तक गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता रहा। नैनी में यमुना में 81.63 मीटर पर पहुंच गई, जो खतरे के निशान से 3.10 मीटर नीचे है। वहीं गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 81.54 मीटर, छतनाग में 81.01 मीटर और बक्सी बांध में 81.61 मीटर दर्ज किया गया।

चार घंटे में जलस्तर में 8 से 16 सेंटीमीटर तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान 84.734 मीटर से नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ता पानी चिंता का विषय बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश की वजह से गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रहा है। अगले दो से तीन दिनों तक जलस्तर में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि खतरे के निशान को पार नहीं करेगी। वहीं प्रशासन की तरफ से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।

मां गंगा के श्री बड़े हनुमान मंदिर में तीसरी बार पहुंचने पर महंत बलवीर गिरि महाराज ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन किया। इसके बाद हनुमानजी की आरती की गई।  ऐसा पहली बार हुआ है जब पवित्र श्रावण माह में तीन बार श्री बड़े हनुमानजी का जल शयन हुआ है। मंदिर में गंगा जी के प्रवेश करते ही जयकारे गूंजने लगे। मां गंगा के श्री बड़े हनुमान मंदिर में प्रवेश करने के बाद जयकारे गूंज उठे। भक्तों के लिए मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं। जल शयन के दौरान हनुमानजी का विग्रह राम जानकी मंदिर के पास रखकर नियमित श्रृंगार और पूजन किया जाएगा। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति