निर्मम हत्या से सनसनी: बदायूं में भाजपा नेता का शव मिला क्षत-विक्षत हालत में

बदायूं

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजलनगला में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की निर्मम हत्या कर दी गई। वह मंगलवार रात अपने बेटे की जगह ओवरहेड टैंक की रखवाली करने गए थे। बुधवार सुबह भाजपा नेता का शव ओवरहेड टैंक परिसर के गेट पर पड़ा मिला। उनका सिर ईंट से कुचला गया है। शव की हालत देखकर लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम में घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।

गांव विजयनगला निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता (58 वर्ष) भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही किसान यूनियन के नेता थे। उनके दो बेटे राहुल व निर्दोष हैं। राहुल गांव के ओवरहेड टैंक पर चौकीदार है। मंगलवार को राहुल एक रिश्तेदारी में गया था। वह अपने पिता सुरेश चंद्र गुप्ता को ओवरहेड टैंक पर जाने के लिए कह गया था।

धारदार हथियार से भी किए गए वार
परिजनों के मुताबिक भाजपा मंडल अध्यक्ष रात नौ बजे खाना खाने के बाद ओवरहेड टैंक परिसर में सोने के लिए चले गए थे। देर रात किसी ने उनकी ईंट से सिर पर कुचलकर हत्या कर दी। उनके शरीर पर धारदार हथियार से भी वार किए गए हैं। बुधवार सुबह सात बजे टहलने निकले लोगों ने ओवरहेड टैंक परिसर के गेट पर उनका रक्तरंजित शव पड़ा देखा। घटनास्थल पर खून से सनी ईंट के टुकड़े मिले हैं।

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम बुलाई गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। परिजनों की पूछताछ में हत्या के पीछे का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई है। बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या हुई है। जांच की रहा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति