सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, इनामी नक्सली ढेर, बीजीएल लॉन्चर और विस्फोटक जब्त

सुकमा

सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगिनपारा जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने पांच लाख के इनामी माओवादी कोटला गंगा उर्फ मुचाकी गंगा को मार गिराया है, जो केरलापाल एरिया कमेटी में सक्रिय पदाधिकारी था। यह मुठभेड़ सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।

पुलिस अधीक्षक  किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादी मूवमेंट की पुख्ता सूचना पर सुकमा DRG, STF और CRPF की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। मंगलवार सुबह से मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी रही, जिसमें अंततः एक वर्दीधारी माओवादी ढेर हो गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। बरामद सामग्रियों में BGL लॉन्चर राइफल, BGL सेल व कॉटेज, वायरलेस सेट, डेटोनेटर, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, बिजली तार, पिट्ठू और नक्सली दस्तावेज शामिल हैं। मारे गए नक्सली की पहचान गोगुंडा निवासी कोटला गंगा के रूप में हुई है, जिस पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

इस मुठभेड़ के दौरान एक प्रेशर IED ब्लास्ट में DRG के तीन जवान घायल हो गए। सभी को तत्काल मुठभेड़ स्थल से निकालकर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. ने कहा कि कठिन भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बल पूरी निष्ठा के साथ बस्तरवासियों की सुरक्षा में जुटे हैं। उन्होंने माओवादियों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लें, अन्यथा उन्हें सख्त परिणाम भुगतने होंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति