तेज बारिश से बोड़ल की पुलिया बही, रेलवे स्टेशन डूबा, सवाई माधोपुर-श्योपुर मार्ग ठप

 जयपुर

राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। सवाई माधोपुर में कई इलाके डूब गए हैं। राजस्थान से मध्यप्रदेश का संपर्क कट गया है। कल शाम से यहां हो रही भारी बारिश के चलते आज बोड़ल में NH-552 पर स्थित औगाड़ पुलिया बह गई है। इससे सवाई माधोपुर-श्योपुर (MP) मार्ग बंद हो गया है। मंगलवार देर रात से शहर में हो रही बरसात से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। सड़कों पर गाड़ियां बहकर एक-दूसरे पर चढ़ गईं। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां डूब गई हैं। गाड़ियों को धीमी गति से निकाला जा रहा है। भारी बारिश से कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, सवाई माधोपुर और धौलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कोटा बैराज और कालीसिंध से छोड़े जा रहे पानी से निचले इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं।

सवाई माधोपुर के खंडार उपखंड में 25 से ज्यादा गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। कोटा बैराज से 3 लाख और कालीसिंध से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा चंबल और बनास से प्रभावित होने का खतरा सेंवती खुर्द, पाली, धर्मपुरी, मीना खेड़ी, बौहना, सोनकच्छ, नरोड़ा, अनियाला, बड़वास, सेंवती कलां, बागौरा, मदपुरी, बिंजारी, खिरखड़ी, अजीतपुरा, धीरौली, नरवला, जयलालपुरा, निचला क्यारदा, तालड़ा, डूंगरी, सांवटा, नायपुर, बरनावदा, अक्षयगढ़, पिलेंडी, खटकड़ आदि गांव शामिल हैं।

सवाई माधोपुर में हुई तेज बारिश का असर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। पटरियां डूब गई हैं। इस दौरान गाड़ी संख्या 22674 को प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने में 20 मिनट लगे। गाड़ी संख्या 12979, 14814, 12059 को स्टेशन से बाहर आउटर पर रोके रखा गया। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संभावित जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

करौली में भी चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां खतरे का स्तर 165 मीटर है, जबकि वर्तमान में चंबल 166.4 मीटर के स्तर पर बह रही है। आस-पास के गांवों में पानी जाने से संपर्क पूरी तरह कट चुका है।

जयपुर में सुबह से तेज बारिश
राजधानी जयपुर में आज सुबह 5 बजे से बारिश का दौर जारी है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे बरसात तेज हुई। करीब 1 घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। सोमवार को यहां हुई भारी बारिश के चलते सड़कों की हालत पहले ही खराब हो चुकी है। अब जल भराव और टूटी सड़कों के चलते लोगों को ऑफिस पहुंचने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति